By Shivakant Shukla Last Updated:
आजकल क्रिकेटर्स की एक बड़ी फैन-फॉलोइंग देखने को मिलती है। खासकर क्रिकेट लवर्स हमेशा इन खिलाड़ियों के निजी जीवन के बारे में जानने के लिए दिलचस्पी रखते हैं। वे उनके लव अफेयर्स और शादी के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। जहां कई क्रिकेटर्स का दिल मनोरंजन जगत की खूबसूरत हसीनाओं पर लगते देखा गया है। तो वहीं कई क्रिकेटर ऐसे भी हैं जिन्होंने रिश्तेदार, कजिन बहन या अपनी दोस्त की बीवी से ही शादी कर ली है। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज, वीरेंद्र सहवाग के बारे में तो सभी जानते हैं। लेकिन, इनके निजी जीवन के बारे में बहुत कम ही जानते हैं। सहवाग 21 साल के थे जब उन्होंने आरती को प्रपोज किया था। उन्होंने पांच साल तक डेट किया, जिसके बाद दोनों ने 22 अप्रैल, 2004 को शादी कर ली। अब उनकी शादी को 15 साल हो गए हैं। लेकिन क्या आपको पता है? आरती और वीरेंद्र वास्तव में एक दूसरे के दूर के रिश्तेदार हैं। आरती ने एक साक्षात्कार में इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि उनका अपने परिवार के भीतर ही प्रेम विवाह हुआ। यह सब तब शुरू हुआ जब सहवाग के एक चचेरे भाई ने आरती अहलावत की मासी से शादी की थी। फिलहाल, इस समय वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत आर्यवीर और वेदांत के माता-पिता हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के 10 सबसे महंगे तलाक, जिनसे बर्बादी के कगार पर पहुंच गए थे अभिनेता)
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर, धुरंधर बल्लेबाज और बाएं हाथ के गेंदबाज, सईद अनवर ने अपनी चचेरी बहन लुबना से मार्च 1996 में शादी की, जो पेशे से एक डॉक्टर हैं। इन दोनों की एक बेटी बिस्मा थी, जिसकी 2001 में लंबे समय तक चली बीमारी के बाद मृत्यु हो गई थी। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के ऐसे भाई-बहनों की जोड़ियां जो दिखते हैं एक-दूसरे की कार्बन कॉपी)
फेमस क्रिकेटरों में से एक मुरली विजय हमेशा मैदान पर अपने सराहनीय प्रदर्शन के लिए चर्चा में रहे हैं। फिर भी वह एक ऐसे सेलेब्स हैं जिनके व्यक्तिगत जीवन के बारे में शायद ही लोगों को पता है। क्रिकेटर ने निकिता वंजारा से शादी की है, जिन्हें अब निकिता विजय के नाम से जाना जाता है। मुरली और निकिता वर्ष 2012 में शादी के बंधन में बंधे। इस समय दोनों अपने वैवाहिक जीवन का आनंद ले रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि निकिता की यह दूसरी शादी है क्योंकि इससे पहले उन्होंने भारतीय टीम के क्रिकेटर दिनेश कार्तिक से शादी की थी। यह एक लव मैरिज थी और वे बचपन के लवबर्ड भी थे।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, शाहिद अफरीदी एक सफल ऑलराउंडर रहे हैं। जब वह मैदान पर थे तो उनका अपना क्रेज था। शाहिद अफरीदी ने भी अपनी ममेरी बहन नादिया से शादी की है। शाहिद अफरीदी के पिता ने अपनी मर्जी से दोनों की शादी कराई थी। शाहिद और नादिया चार खूबसूरत बेटियों के माता-पिता हैं। (ये भी पढ़ें: 7 साल डेट के बाद 15 साल छोटी एक्ट्रेस से सिंगर सोनू निगम ने रचाई है शादी, पढ़ें इनकी लव स्टोरी)
उपुल थरंगा एक श्रीलंकाई खिलाड़ी हैं जिनकी शादी निलंका से हुई है। उपुल श्रीलंकाई टीम के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज़ के साथ-साथ विकेटकीपर भी हैं। क्रिकेटर की पत्नी निलंका का विवाह पहले श्रीलंका के एक अन्य खिलाड़ी से हुआ था, जिसका नाम तिलकरत्ने दिलशान था। उपुल और निलंका के बीच के नज़दीकियो के चलते ही, निलंका और दिलशान के बीच एक दरार पैदा हो गई थी, जिसके बाद उन दोनों का तलाक हो गया था।
यहां हमने आपको उन क्रिकेटर्स के बारे में बताया जिन्होंने अपने ही सगे संबंधियों से ही शादी रचाई है। ऐसे ही हम आपके लिए रोचक स्टोरी लाते रहेंगे। तब तक के लिए आप विजिट करते रहिए हमारी वेबसाइट को।