By Shivakant Shukla Last Updated:
भारत देश में शादी एक ऐसा पवित्र रिश्ता माना जाता है, जो एक जन्म के लिए नहीं बल्कि सात जन्मों के बंधन के रूप में देखा जाता है। लेकिन अब ये बात पुरानी हो चुकी है। आजकल ये रिश्ता पति पत्नी दोनों के बीच समझदारी के रूप में ही निभ पाता है। लेकिन कभी-कभी कुछ शादियां आपसी सामंजस्य न बन पाने के कारण सफल नहीं हो पाती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की 5 फेमस एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी पहली शादी सफल नहीं हुई तो उन्होंने दूसरी शादी करने का फैसला लिया।
वैसे भी बॉलीवुड में शादी टूटने और फिर से शादी करने का चलन पुराना है। आमिर खान, सैफ अली खान, संजय दत्त, जावेद अख्तर, धर्मेंद्र और किशोर कुमार सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बड़े लोगों ने एक से अधिक शादियां की हैं। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां भी ऐसी हैं जिन्होंने, पहले पति से तलाक लेकर दोबारा शादी रचाई हैं। तो आइए आपको बताते हैं इनके बारे में....
किरण खेर ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत 1983 में पंजाबी फिल्म ‘आसरा प्यार दा’ से किया। वर्तमान में किरण खेर चण्डीगढ़ से सांसद हैं। एक्ट्रेस से अब राजनेता बन चुकीं किरण खेर ने चंडीगढ़ से पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पहली शादी बिजनेसमैन गौतम बेरी से की। दोनों का एक बेटा सिकंदर खेर है। लेकिन यह शादी ज्यादा सालों तक नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया। 80 के दशक में किरण फिल्म इंडस्ट्री में आईं तो उनकी मुलाकात अनुपम खेर से हुई। अनुपम भी तब एक शादीशुदा व्यक्ति थे, किरन की तरह उनकी पहली शादी भी सफल नहीं हुई थी। शुरूआत में उनका रिश्ता दोस्ती से से शुरू हुआ। फिर धीरे धीरे दोस्ती बढ़ती गई और एक दिन अनुपम खेर ने किरन से अपने प्यार का इजहार कर दिया। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ऐसे 10 'खान' जिन्होंने हिंदू लड़कियों से की शादी, नहीं जानते होंगे आप)
अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि अनुपम उनके कमरे में आए और कहा कि "मुझे तुम से बात करनी है। मुझे लगता है कि मुझे तुमसे प्यार हो गया है।'' इसके बाद 1985 में किरन ने तलाक ले लिया और अभिनेता से शादी कर ली। किरन का अपनी पहली शादी से सिकंदर नाम का एक बेटा भी है, जिसे अनुपम ने सहजता से और प्यार से स्वीकार किया। किरन अब 28 साल से खुशी से रह रही हैं।
भारतीय फिल्म जगत को योगिता बाली ने कई हिट फिल्में दी है। अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रही योगिता ने सबसे पहले गायक किशोर कुमार से शादी की थी। योगिता किशोर की तीसरी पत्नी थीं। लेकिन जल्द ही उनके बीच अनबन शुरू हो गई। हालांकि दो साल बाद ही दोनों ने 1978 में तलाक ले लिया। इसके बाद उनकी जिंदगी में आए मिथुन चक्रवर्ती। फिल्म ख्वाब के सेट पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने 1979 में शादी कर ली। मिथुन चक्रवर्ती की भी ये दूसरी शादी थी, क्योंकि उन्होंने अभिनेत्री हेलेना ल्यूक से कुछ दिनों के लिए शादी की थी।
70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी ने सबसे पहले शादीशुदा अभिनेता विनोद मेहरा के साथ सात फेरे लिए थे। विनोद मेहरा ने अपनी पहली शादी मीना ब्रोका से शादी की थी। चूंकि बिंदिया के माता-पिता विनोद के साथ उनके अफेयर के खिलाफ थे, इसलिए उन्होंने कथित तौर पर अभिनेता के साथ शादी कर ली। (ये भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना से पहले इन 7 हिरोइनों से अफेयर में रह चुके हैं अक्षय कुमार, यहां जानें आखिर कौन थीं वो)
यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और चार बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 1985 में एक्ट्रेस ने फिल्म निर्देशक जेपी दत्ता के साथ दूसरी शादी की। कपल की दो बेटियां निधि और सिद्धि हैं।
नीलम कोठारी की सबसे पहली शादी अक्टूबर 2000 में यूके के एक अमीर व्यापारी के बेटे ऋषि सेठिया से हुई थी। यह साथ ज्यादा सालों तक नहीं चल पाया और दोनों का तलाक हो गया।
इसके बाद उनकी कॉमन फ्रेंड एकता कपूर ने नीलम को एक्टर समीर सोनी से मिलवाया। उस समय समीर भी मॉडल राजलक्ष्मी खानविलकर के साथ टूटी शादी से बाहर आए थे। दोनों की दोस्ती हुई और करीब तीन साल तक डेट करने के बाद सन 2011 में दोनों ने शादी कर ली। कपल ने एक बेटी को गोद लिया है। जिसका नाम अहाना है।
नीलिमा ने सबसे पहले साल 1975 में एक्टर पंकज कपूर के साथ शादी की थी। दोनों का एक बेटा शाहिद कपूर है। हालांकि दोनों ने 1984 में तलाक ले लिया। इसके बाद नीलिमा ने 1990 में एक्टर राजेश खट्टर के साथ दूसरी शादी की। दोनों का एक बेटा ईशान खट्टर है। इसके बाद उन्होंने 2001 में तलाक ले लिया।
नीलिमा ने 2004 में रजा अली खान के साथ तीसरी शादी की। लेकिन बदकिस्मती से यह शादी भी ज्यादा सालों तक नहीं चली और उन्होंने 2009 में दोनों अलग हो गए।
बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने फिल्मी दुनिया में शोहरत, सक्सेज, ग्लैमर और दर्शकों का प्यार सब कुछ देखा है। ये लिस्ट और लंबी है लेकिन यहां हमने आपको इन पांच लोगों के बारे में बताया। बॉलीवुड में और भी कई ऐसी अभिनेत्रियां है जिन्होंने एक से अधिक शादी की हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही कोई सलाह भी है तो जरूर दें।