ये है मोहब्बतें फेम अनुराग शर्मा जल्द चढ़ेंगे घोड़ी, शादी से पहले सामने आया गर्लफ्रेंड संग नया वीडियो

'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) फेम अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) ने शादी से कुछ दिन पहले गर्लफ्रेंड नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) संग एक नई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। यहां देखिए दोनों का क्यूट वीडियो।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

ये है मोहब्बतें फेम अनुराग शर्मा जल्द चढ़ेंगे घोड़ी, शादी से पहले सामने आया गर्लफ्रेंड संग नया वीडियो

कहते हैं कि जोड़ियां भगवान के घर में बनती हैं। यही वजह है कि कुछ लोगों को अपना हमसफ़र जल्दी मिल जाता है, तो कई अपने सच्चे प्यार के लिए इंतजार करते हैं। कुछ ऐसे ही आलम मशहूर टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) के एक्टर रह चुके अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) के भी हैं। दरअसल अनुराग अब जल्द ही शादी करने वाले हैं। अनुराग की शादी टीवी एक्ट्रेस नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) से हो रही है। दोनों ने एक-दूसरे को 5 साल डेट करने के बाद अपने रिश्ते को एक नए पड़ाव पर ले जाने का मन बनाया है। ऐसे में दोनों 31 जनवरी 2020 को शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं।

वैसे अनुराग शर्मा और नंदिनी गुप्ता की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में नंदिनी के घर में सत्संग का आयोजन हुआ था। इस दौरान नंदिनी ने सफेद कलर के कुर्ते के साथ नीले कलर का फ्लोरल दुपट्टा कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने फूलों की ज्वेलरी भी पहनी हुई थी। इस लुक में नंदिनी बेहद ही प्यारी लग रही थीं। यही नहीं, सत्संग की कुछ तस्वीरें और वीडियो नंदिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों और वीडियो में नंदिनी सत्संग का फंक्शन काफी एंजॉय करती हुई नजर आ रही थीं। (ये भी पढ़ें: BB 13: असीम रियाज के आरती सिंह को फिक्स्ड डिपॉजिट कहे जाने पर भड़कीं कश्मीरा शाह, दिया ये करारा जवाब)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

यही नहीं, कुछ समय पहले अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसके जरिये उन्होंने नंदिनी और अपनी लव स्टोरी फैंस को बताई थी। इस वीडियो के साथ अनुराग ने एक क्यूट कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने लिखा था, 'मैं उससे प्यार करता था, जब से मैंने उसे पहली बार देखा। मैं और नंदिनी #ANUDINI ने अपनी लाइफ में लीप लेने का प्लान किया है। हम "शादी" नामक एक एडवेंचर करने के लिए तैयार हैं। दोस्तों और प्रशंसक अपना प्यार और आशीर्वाद देना जारी रखें क्योंकि हम इस जर्नी की शुरुआत कर रहे हैं। #newbeginnings।' इस वीडियो को अनुराग ने किस्मत कनेक्शन का नाम दिया था।

वहीं, एक बार फिर अनुराग ने नई वीडियो पोस्ट की है। ये वीडियो पुरानी वीडियो के आगे का हिस्सा है। ऐसे में इसके जरिए अनुराग ने अपनी लव स्टोरी को जारी रखा है। वीडियो में अनुराग ने नंदिनी और अपनी लव स्टोरी के स्पेशल रोमांटिक मोमेंट शेयर किए हैं। इसे भी अनुराग ने किस्मत कनेक्शन का नाम दिया है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। यही नहीं, उनके वीडियो पर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा कि सही है भाई। (ये भी पढ़ें: जमाई राजा फेम रवि दुबे ने सरगुन मेहता संग शेयर की रोमांटिक फोटो, शानदार अंदाज में लूटी पूरी महफ़िल)

अनुराग शर्मा और नंदिनी गुप्ता के वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुराग हाल ही में ऑफ़-एयर हुए पॉपुलर टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें में रमन भल्ला के जीजा का किरदार निभा रहे थे। यूं तो अनुराग ने काफी सीरियल्स में काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान सीरियल ये है मोहब्बतें से मिली। वहीं, नंदिनी को आखिरी बार टीवी सीरियल ढाई किलो प्रेम में देखा गया था। (ये भी पढ़ें: विक्की कौशल-कैटरीना कैफ देर रात इस अंदाज में हुए स्पॉट, अफेयर की खबरों के बीच वायरल हुईं तस्वीरें)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

वैसे अब अनुराग और नंदिनी की शादी में कुछ ही दिन बाकि हैं। ऐसे में फैंस के साथ हम भी अनुराग शर्मा और नंदिनी गुप्ता की शादी के लिए काफी उत्साहित हैं। यही नहीं, हम उन्हें उनके नए जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। आपको अनुराग और नंदिनी की जोड़ी कैसी लगती है, हमें इस बारे में कमेंट करके बताना न भूलें। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis