Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भारत के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं, लेकिन हर कोई इस बात से वाकिफ नहीं है कि वह अभी भी एक पुराने पारिवारिक घर में रहते हैं। आइए इसके पीछे की कहानी बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

आनंद गोपाल महिंद्रा (जिन्हें आनंद महिंद्रा के नाम से जाना जाता है) भारत के सबसे सम्मानित और प्रभावशाली अरबपतियों में से एक हैं। पिछले कुछ वर्षों में हमने उन्हें उनके परोपकारी कार्यों के लिए कई उपाधियां और पुरस्कार प्राप्त करते देखा है। कुछ साल पहले आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) का नाम 'फॉर्च्यून' मैगजीन की 'वर्ल्ड 50 ग्रेटेस्ट लीडर्स' की लिस्ट में शामिल किया गया था। 2013 में 'फोर्ब्स इंडिया' ने उन्हें अपना 'एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर' नामित किया था। 2020 में भारत सरकार ने आनंद महिंद्रा को बिजनेस इंडस्ट्री और समाज में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'पद्म भूषण' पुरस्कार से सम्मानित किया।

जानें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने वाले अरबपति के बारे में बहुत कुछ

आनंद महिंद्रा का 'महिंद्रा ग्रुप' एयरोस्पेस, एनर्जी, फार्म और डिफेंस से लेकर कंपोनेंट, ऑटोमोटिव, आफ्टरमार्केट और कई अन्य क्षेत्रों में काम करता है, यह भारत के टॉप ग्रुप्स में से एक है। अरबपति अपने परोपकारी कार्यों, सोशल मीडिया पोस्ट और कई कारों के लॉन्च की बदौलत अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। 

anand mahinra

उनके भारत में सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले अरबपतियों में से एक होने की एक और वजह यह है कि वह बेहद विनम्र हैं। भारत के 90वें सबसे अमीर व्यक्ति और दुनिया के 1143वें सबसे अमीर व्यक्ति होने के बावजूद आनंद महिंद्रा अपनी सादगी भरी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर हैं।

17,000 करोड़ की संपत्ति होने के बावजूद अपने दादा के घर में रहते हैं आनंद महिंद्रा

'नवभारत टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा की अनुमानित कुल संपत्ति 2.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 17,000 करोड़ रुपए है। जहां आनंद महिंद्रा के कद के अन्य भारतीय अरबपति आलीशान और शानदार संपत्तियों में रह रहे हैं, वहीं आनंद महिंद्रा बिल्कुल विपरीत जीवन जी रहे हैं। 'टाइम्स नाउ' की एक रिपोर्ट के अनुसार, आनंद महिंद्रा के दादा केसी महिंद्रा ने अपने समय में मुंबई के नेपियन सी रोड पर एक घर किराए पर लिया था।

anand mahindra

जिस समय केसी महिंद्रा को इस घर में शिफ्ट किया गया, उस समय आनंद महिंद्रा का जन्म भी नहीं हुआ था, लेकिन बाद के वर्षों में आनंद महिंद्रा दशकों तक उसी घर में रहे। कई सालों के बाद घर के मालिकों ने इसे ध्वस्त करने और इसे नए सिरे से बनाने का फैसला किया। जैसे ही यह खबर आनंद महिंद्रा तक पहुंची, अरबपति ने बिना समय गंवाए इस संपत्ति को खरीद लिया, जो उनके परिवार खासकर उनके दादा केसी महिंद्रा की यादों से जुड़ी हुई थी।

anand mahundra

रिपोर्ट के अनुसार, आनंद महिंद्रा ने 13,000 एकड़ की संपत्ति 270 करोड़ रुपए की चौंका देने वाली कीमत पर खरीदी है। संपत्ति का नाम गुलिस्तां है, जिसका अर्थ है फूलों की भूमि। खैर, यह वास्तव में आनंद महिंद्रा के लिए फूलों की भूमि है, जिन्होंने दशकों तक इस पर जीवन बिताया है। जैसे ही इस खरीद की खबर ऑनलाइन आई, लोगों ने अपनी जड़ों को पुनर्जीवित करने के लिए अरबपति की सराहना करना शुरू कर दिया था।

आनंद महिंद्रा की पत्नी अनुराधा महिंद्रा और उनकी बेटियां आलिका और दिव्या

आनंद महिंद्रा के की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उनकी शादी अनुराधा महिंद्रा से हुई है, जो 'Verve' मैगज़ीन की संस्थापक हैं। उनकी शादी 17 जून 1985 को हुई थी। आनंद और अनुराधा दो बेटियों आलिका और दिव्या के माता-पिता हैं। मशहूर महिंद्रा परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद आलिका और दिव्या मीडिया की सुर्खियों से दूर रहना पसंद करती हैं।

anand mahindra

फिलहाल, हमें आनंद महिंद्रा की सादगी और जीवन जीने के तरीके से प्यार है। तो आप इसके बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis