जब एक्ट्रेस नूतन ने संजीव कुमार को सरेआम मारा था जोरदार तमाचा! जानें आखिर क्यों?

अपने जमाने की फेमस अदाकारा नूतन ने एक बार अभिनेता संजीव कुमार को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया था। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जब एक्ट्रेस नूतन ने संजीव कुमार को सरेआम मारा था जोरदार तमाचा! जानें आखिर क्यों?

60 से 70 के दशक में अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली, अपने जमाने की पॉपुलर अभिनेत्री नूतन (Nutan) आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी यादें आज भी उनके फैंस के साथ हैं। 21 फरवरी 1991 को 54 साल की उम्र में नूतन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। नूतन जितना अपने प्रोफेशनल लाइफ की वजहों से ही चर्चा में रहती थीं, उससे कहीं ज्यादा वो अपने निजी जीवन के चलते सुर्खियों में बनी रहती थीं। आज हम आपको एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़ा एक ही ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जब नूतन ने एक्टर संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया था। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह?

पहले तो ये जान लीजिए कि, साल 1936 में मुंबई में अभिनेत्री शोभना समर्थ और प्रोड्यूसर कुमारसेन समर्थ के घर जन्मी एक्ट्रेस नूतन समर्थ ने अपने करियर की शुरुआत 14 साल की उम्र में 1950 में अपनी मां द्वारा निर्देशित फिल्म 'हमारी बेटी' से की थी। इस फिल्म के बाद से एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। नूतन ने अपनी लाइफ में 70 फिल्में कीं। वहीं, अगर इनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो, नूतन ने 11 अक्टूबर 1959 को भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट-कमांडर रजनीश बहल से शादी की थी।

शादी के करीब दो साल बाद नूतन ने अपने इकलौते बेटे मोहनीश को साल 1961 में जन्म दिया। मोहनीश टेलीविज़न के साथ साथ फिल्मों में भी नज़र आ चुके हैं। उनकी बेटी (नूतन की पोती) प्रनूतन बहल भी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। फरवरी 1991 में, बीमार होने के बाद अभिनेत्री नूतन ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में जीवन की अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस के निधन को करीब 30 साल से ज्यादा हो गए हैं। लेकिन आज भी उन्हें उनके दमदार अभिनय के लिए याद किया जाता है। (ये भी पढ़ें- अभिनेता मदन पुरी के बेटे की शादी में पहुंची थीं एक्ट्रेस मीना कुमारी, यहां देखें अनदेखी तस्वीर)

नूतन ने देव आनंद, सुनील दत्त से लेकर राज कपूर तक सभी मशहूर एक्टर्स के साथ काम किया था। नूतन की हिट लिस्ट में 'अनारी', 'सुजाता', 'पेइंग गेस्ट', 'सीमा', 'बंदिनी', 'सरस्वती चंद्र', 'मिलन' और 'मैं तुलसी तेरे आंगन की' सहित कई अन्य फिल्में शामिल हैं। 

अब आइए आपको बताते हैं उस किस्से के बारे में, जब उन्होंने एक्टर संजीव कुमार को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया था। दरअसल, बॉलीवुड में अक्सर ये देखने को मिलता है कि जब किसी एक्टर और एक्ट्रेस की एक-दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। लेकिन, इसी को देखते हुए मीडिया में उनके अफेयर के रूमर्स की खबरें आना शुरू हो जाती हैं। जहां कुछ सितारे जहां इस पर रिएक्ट करते हैं। तो वहीं, कुछ इस पर प्रतिक्रिया नहीं देते। ऐसा ही कुछ नूतन के साथ भी हुआ था, जब वो संजीव कुमार के साथ काम कर रही थीं। नूतन और संजीव एक-दूसरे के साथ काम करते-करते अच्छे दोस्त बन गए, जिसके बाद उनके अफेयर की खबरें मीडिया रिपोर्ट में सामने आने लगीं। इन खबरों से नूतन को काफी परेशानी होने लगी। यही नहीं, इस बात को लेकर कई बार एक्ट्रेस का उनके पति के साथ झगड़ा भी होने लगा था। (ये भी पढ़ें- चेचक की वजह से हुआ था एक्ट्रेस गीता बाली का निधन, मां के जाने के बाद बेटे ने कही थी ये बात)

इन खबरों के बीच एक दिन नूतन 1969 में संजीव कुमार के साथ फिल्म 'देवी' का शूट कर रही थीं। शूटिंग के बीच में समय मिलने पर नूतन ने एक मैग्जीन पढ़ी, जिसमें उनके और संजीव के अफेयर के बारे में कई बातें लिखी थीं। इस रिपोर्ट को पढ़कर नूतन काफी गुस्सा हो गईं और सेट पर ही संजीव को थप्पड़ जड़ दिया। उस समय कुछ लोगों को मानना था कि ऐसा उन्होंने पति के कहने पर किया था। हालांकि, इस वजह का खुलासा नहीं हो सका। इसके बाद संजीव कुमार और नूतन के रास्ते अलग हो गए। 

बॉलीवुड में जब खूबसूरत एक्ट्रेस का जिक्र आता है तो नूतन का नाम जरूर आता है, जो अपने जमाने में अभिनय के लिए भी जानी जाती थीं। नूतन 50 से लेकर 90 के दशक तक की बेहतरीन अदाकारा रही हैं, जिन्हें अभिनय विरासत में मिला था। नूतन की मां शोभना समर्थ खुद भी एक अभिनेत्री थीं और उनके पिता प्रोड्यूसर कुमारसेन समर्थ थे। वहीं छोटी बहन तुनजा भी सफल अभिनेत्री थीं। तुनजा की नानी रतनबाई और नानी की बहन नलिनी जयवंत भी अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्रियां रह चुकी हैं। (ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ अनदेखी तस्वीर आई सामने, बेटी का हाथ पकड़े नजर आए दोनों)

तो आज भले ​ही अभिनेत्री नूतन हमारे बीच नही हैं, लेकिन उन्हें हर खास मौकों पर लोग जरूर याद करते हैं। तो बॉलीवुड के इस किस्से पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis