जब Bobby Deol की पत्नी Tanya ने 'जेठानी' Pooja Deol संग हर महीने घर का काम शेयर करने पर की थी बात

एक बार एक्टर बॉबी देओल की पत्नी तान्या आहूजा ने अपनी जेठानी पूजा देओल संग घर के काम को शेयर करने के बारे में बात की थी। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

जब Bobby Deol की पत्नी Tanya ने 'जेठानी' Pooja Deol संग हर महीने घर का काम शेयर करने पर की थी बात

बॉबी देओल (Bobby Deol) बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने धमाकेदार अंदाज में अपने करियर की शुरुआत की थी। 'बरसात' उनकी पहली थी, जो 1995 में रिलीज हुई थी। फिल्म सफल साबित हुई और इसके बाद बॉबी ने 'गुप्त', 'सोल्जर', 'बादल' और 'और प्यार हो गया' जैसी फिल्मों से अपनी काबिलियत साबित की। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने 1996 में तान्या आहूजा (Tanya Ahuja) से शादी की थी। कपल के दो बेटे आर्यमन और धरम हैं। 

जब तान्या देओल ने 'जेठानी' पूजा संग घर के कामों को करने का किया खुलासा

मिलियनेयर बैंकर दिवंगत देवेंद्र आहूजा की बेटी तान्या भले ही देओल फैमिली में नई थीं, लेकिन वह जल्द ही हर किसी के साथ घुल-मिल गईं। एक बार तान्या ने मशहूर डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के साथ एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी सासू मां प्रकाश कौर और ससुर धर्मेंद्र ने उन्हें बहू की तरह नहीं बल्कि बेटी की तरह माना है।

bobby deol

बातचीत में उन्होंने सनी देओल की पत्नी और अपनी जेठानी पूजा देओल के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की थी। जैसा कि सभी जानते हैं कि सनी और बॉबी एक जॉइंट फैमिली में रहते हैं, इसलिए तान्या ने अपनी जेठानी पूजा के साथ घर के कामों को साझा करती हैं। इंटरव्यू में आगे बढ़ते हुए उन्होंने खुलासा किया था कि वह और पूजा पूरे घर के कामों को महीने के हिसाब से बांटना पसंद करती हैं, ताकि एक व्यक्ति पर ही काम का बोझ न पड़े। उन्होंने कहा था, "हम एक-एक महीने के हिसाब से काम बांटते हैं। इस तरह से यह आसान होता है।" 

bobby deol

जब बॉबी ने तान्या संग जल्दी शादी करने पर की थी बात, उन्होंने क्या कहा था, जानने के लिए यहां क्लिक करें

बॉबी देओल और तान्या आहूजा की शादी

बता दें कि कुछ समय की डेटिंग के बाद तान्या और बॉबी ने 30 मई 1996 को एक शानदार समारोह में ग्रैंड वेडिंग की थी। इस शादी में आठ से दस हज़ार मेहमान शामिल हुए थे। अपने डी-डे पर तान्या ने अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन से एक क्लासिक रेड एंड गोल्डन कलर का लहंगा चुना था। जबकि बॉबी व्हाइट शेरवानी में डैशिंग लग रहे थे।

bobby deol

Bobby Deol की पत्नी Tania Deol हैं अरबपति, अपने पिता की 300 करोड़ की प्रॉपर्टी की हैं मालकिन, पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, बॉबी देओल की पत्नी तान्या का अपनी जेठानी संग रिश्ते पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.