जब Aishwarya Rai ने Salman Khan संग सीक्रेट 'निकाह' और हनीमून की अफवाहों पर दी थी कड़ी प्रतिक्रिया

ऐश्वर्या राय व सलमान खान ने कथित तौर पर लोनावला में एक सीक्रेट 'निकाह' समारोह में शादी की थी और न्यूयॉर्क में हनीमून के लिए भी गए थे। हालांकि, अभिनेत्री ने एक बार इन अफवाहों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जब Aishwarya Rai ने Salman Khan संग सीक्रेट 'निकाह' और हनीमून की अफवाहों पर दी थी कड़ी प्रतिक्रिया

अभिनेता सलमान खान और ऐश्वर्या राय ​(Aishwarya Rai) ए​क समय में बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक थे। दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल थे और वे उस समय हर दिन सुर्खियों में रहते थे।​ हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था और कुछ समय की डेटिंग के बाद वे अलग हो गए। जहां ऐश्वर्या ने अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ शादी कर ली और वह अपनी बेटी आराध्या की मां हैं, वहीं सलमान अभी भी सिंगल लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। खैर, उनके प्यार के किस्से आज भी चर्चा मे रहते हैं। आइए आपको उनसे जुड़े एक दावे के बारे में बताते हैं। 

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का सी​क्रेट निकाह

उस समय इंडस्ट्री में ऐसी अफवाह थी कि सलमान और ऐश्वर्या ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि, दोनों की तरफ से कभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई, लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह एक निकाह समारोह था। लोनावला के एक बंगले में आयोजित इस समारोह को एक काजी ने संपन्न करवाया था। कथित तौर पर ऐश्वर्या ने शादी के लिए इस्लाम धर्म भी अपनाया था, जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

salman

ऐश्वर्या राय और सलमान खान के माता-पिता उनकी सी​क्रेट वेडिंग में नहीं हुए थे शामिल

रिपोर्ट में य​ह भी कहा गया है कि ऐश और सलमान के माता-पिता उनकी शादी में नहीं शामिल हुए थे। कथित तौर पर एक्स कपल अपने ​हनीमून के लिए न्यूयॉर्क गया था। जब दोनों मुंबई वापस लौटे, ​तो उन्हें एक साथ देखा गया था। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि ऐश्वर्या के माता-पिता हमेशा से सलमान संग उनकी शादी के खिलाफ थे। ऐसे में अफवाहों ने उनके लिए स्थिति और खराब कर दी थी। इसके अलावा, ऐश्वर्या की शादी की खबरें सामने आने के बाद उनके साथ काम करने वाले फिल्म निर्माताओं को अपनी फिल्मों के भविष्य की चिंता सताने लगी थी।

salman

जब ऐश्वर्या राय ने सलमान संग अपनी सीक्रेट वेडिंग की अफवाहों पर दी थी प्रतिक्रिया

जहां सलमान संग ऐश्वर्या की शादी की खबर जंगल में आग की तरह फैल रही थी, वहीं ऐश्वर्या ने बेहद कूल तरीके से इसे खारिज कर दिया था। मीडिया से एक बातचीत के दौरान उन्होंने ऐसी अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था अगर शादी हुई होती, तो पूरी इंडस्ट्री को इसकी खबर होती। उन्होंने य​ह भी कहा था कि वह उन लोगों में से नहीं हैं, जो सच्चाई को स्वीकार करने से परहेज करते हैं। ऐश्वर्या ने कहा था कि जब उनकी शादी होगी, तो वह गर्व के साथ दुनिया के सामने इसकी घोषणा करेंगी।

salman

उनके शब्दों में, "अगर ऐसा हुआ होता, तो क्या पूरी इंडस्ट्री को इसकी जानकारी नहीं होती? इंडस्ट्री बहुत छोटी जगह है। इसके अलावा मेरी मां के एक्सीडेंट के बाद मुझे अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करने का मौका नहीं मिला है। मैं ऐसी इंसान नहीं हूं, जो शादी जैसी बड़ी बात से इनकार करूं। अगर ऐसा हुआ होता तो मैं दुनिया के सामने अपनी शादी का गर्व से ऐलान करती। इसके अलावा, अभी शादी करने के लिए समय कहां है? यह सब सरासर बेतुकी बात है।"

सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप की वजह

ऐश्वर्या राय ने 'इंडियन एक्सप्रेस' को दिए एक इंटरव्यू में अपने ब्रेक​अप के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने सलमान खान के शराबी और हिंसक व्यवहार को अपने ब्रेकअप का कारण बताया था।

salman

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, सलमान और ऐश्वर्या के कथित निकाह के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis