Veda Ambani ने 'चाचू' Anant Ambani की शादी में 'दादी' Nita संग की ट्विनिंग, घाघरे में दिखीं क्यूट

अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, उनकी एक साल की भतीजी वेदा ने अपने आउटफिट से सबका दिल जीत लिया। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Veda Ambani ने 'चाचू' Anant Ambani की शादी में 'दादी' Nita संग की ट्विनिंग, घाघरे में दिखीं क्यूट

बिजनेसमैन अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट कुछ ही घंटों में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कॉलेज के दिनों में प्यार में पड़ने वाले इस कपल की शादी आज यानी 12 जुलाई 2024 को मुंबई में होगी। बता दें कि एक समय ऐसा भी था, जब अनंत ने शादी न करने और जानवरों की भलाई के लिए अपना जीवन समर्पित करने का फैसला किया था, लेकिन अपने दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव के दौरान राधिका से मिलने के बाद उन्होंने अपनी सोच बदल ली और अब वह अपनी लाइफ की नई शुरुआत करने जा रहे हैं।

नीता अंबानी ने अनंत की शादी में पहना अबू जानी और संदीप खोसला का लहंगा

अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में नीता अंबानी ने मशहूर डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला का लहंगा चुना था। इस आउटफिट को विंटेज ब्रोन्ज, ब्लशिंग पिंक एंड पिस्ता ग्रीन टोन में सिल्क घाघरा के साथ कस्टम-मेड किया गया था। उन्होंने इसे जालीदार ब्लाउज के साथ पहना था, जिस पर नक्सी और​ सिंपल गोल्ड एंड सिल्वर जरदोजी का वर्क किया गया था, जिस पर स्वारोवस्की क्रिस्टल की शानदार सजावट की गई थी। इसे बनाने में 40 दिन लगे।

nita ambani

nita ambani

nita ambani

श्लोका मेहता के बच्चों पृथ्वी-वेदा ने अपनी दादी के साथ की ट्विनिंग

श्लोका मेहता ने चाचू अनंत की शादी के लिए अपनी एक साल की बेटी वेदा को ​ऑरेंज एंड पिंक कलर का घाघरा पहनाया था। छोटी बच्ची अपनी दादी नीता अंबानी के साथ ट्विनिंग करने पर बहुत प्यारी लग रही थी, जिन्होंने सेम कलर का लहंगा पहना था। न केवल वेदा, बल्कि उनके बड़े भाई पृथ्वी ने भी इसी कलर की शेरवानी पहनी थी।

ambani family

ambani family

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की जानकारी और शुभ मुहूर्त

हर किसी की नज़र अंबानी परिवार पर है और वे उनकी नई बहू की झलक पाने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, हमें उनकी शादी के जश्न के बारे में जानकारी मिली है। रात 8 बजे वरमाला की रस्म होगी, उसके बाद 9:30 बजे लावा फेरे होंगे। 14 जुलाई, 2024 को परिवार 'जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर' में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित करेगा।

anant

Anant Ambani-Radhika Merchant की शादी: 'एंटीलिया' में गूंजी शहनाई, दुल्हन की तरह सजा मंडप। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रह शांति पूजा

अंबानी और मर्चेंट परिवार ने ग्रैंड वेडिंग से पहले कपल की समृद्धि और खुशी के लिए ग्रह शांति पूजा का आयोजन किया। इस दिन दुल्हन राधिका ने पिंक ब्लाउज के साथ एक पारंपरिक गुजराती ड्रेप्ड साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपना मेकअप मिनिमल रखा था। राधिका ने पीर बिंदी, नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और ब्राह्मी नथ के साथ अपने लुक को निखारा था।

radhika

radhika

हालांकि, यह उनका हाफ-अप का हेयरस्टाइल था, जिसने उन्हें परफेक्ट लुक दिया था। उनके बाल आधे बंधे हुए थे और गजरे से सजे हुए थे। दूसरी ओर, उनके दूल्हे अनंत ने रेड कलर का कुर्ता पहना हुआ था, जिस पर गोल्डन कलर का वर्क और गाय (गौ माता) की आकृति वाली नेहरू जैकेट थी। वीडियो में हम राधिका को अपने हाथ के इशारे से अनंत को बुलाते हुए देख सकते हैं। बाद में अनंत को उनका हाथ मांगते हुए देखा गया और यह एक प्यारा पल था।

radhika

Anant Ambani की शादी: Nita ने अपनी 'रंगकट' साड़ी से काशी को दिया ट्रिब्यूट, बुनाई में लगे 6 महीने, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

पूजा में नौ ग्रहों के प्रभाव को सामंजस्य बनाने और राधिका व अनंत की नई शुरुआत में बहुत सारी सकारात्मकता लाने के लिए उनकी कुलदेवी रांडल मां को समर्पित अनुष्ठान भी थे। वीडियो में हम राधिका को अनंत को वरमाला पहनाते हुए देख सकते हैं और बाद में वे एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए।

radhika

radhika

radhika

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम अनंत और राधिका की शादी के उत्सव की और झलकियां देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis