Varun Dhawan की पत्नी Natasha ने फ्लॉन्ट किया अपना फुल ग्रो बेबी बंप, एक्स्ट्रा केयर करती आईं नजर

हाल ही में, होने वाली मां नताशा दलाल को स्पॉट किया गया। वह कथित तौर पर अपना वोट देने जा रही थीं। इस दौरान वह ब्लू कलर की फ्लोरल-प्रिंटेड ड्रेस में अपने फुल ग्रो बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Varun Dhawan की पत्नी Natasha ने फ्लॉन्ट किया अपना फुल ग्रो बेबी बंप, एक्स्ट्रा केयर करती आईं नजर

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल (Natasha Dalal) जल्द ​ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 24 जनवरी 2021 को शादी रचाई थी। इसके बाद, फरवरी 2024 में कपल ने खुलासा किया था कि वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। तब से, दोनों अपने बच्चे से मिलने के लिए दिन गिन रहे हैं।

नताशा दलाल अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती आईं नजर

20 मई 2024 को कई मशहूर हस्तियों को मुंबई में वोट देने के लिए जाते समय स्पॉट किया गया। इसी क्रम में अभिनेता वरुण धवन की प्रेग्नेंट वाइफ नताशा दलाल को भी देखा गया। इंटरनेट पर सामने आई कुछ झलकियों में स्टार वाइफ ब्लू कलर की फ्लोरल-प्रिंट वाली ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, खुले बालों और सनग्लासेस के साथ जोड़ा था। हालांकि, वह अपने घर से बाहर निकलने की ओर सावधानी से चलते हुए अपने पूर्ण विकसित बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई देखी गईं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था।

varun

varun

varun

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

नताशा दलाल की गोद भराई की झलकियां

इससे पहले, हमें नताशा और वरुण के करीबी दोस्तों व परिवार के सदस्यों द्वारा आयोजित बेबी शॉवर की कुछ शानदार झलकियां मिली थीं। तस्वीरों में नताशा फ्लोरल कढ़ाई वाली ऑफ-शोल्डर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को डायमंड नेकपीस के साथ स्टाइल किया था और अपनी प्रेग्नेंसी ग्लो बिखेरती नजर आई थीं।

natasha dalal

natasha dalal

natasha dalal

दूसरी ओर, अभिनेता प्रिंटेड शर्ट के साथ नीचे व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में हैंडसम लग रहे थे। होने वाले माता-पिता को टेडी-थीम वाला केक काटते हुए भी देखा गया। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर (जो इस पार्टी का हिस्सा थीं) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वरुण और नताशा के लिए स्पेशल रूप से लाए गए प्यारे केक की एक तस्वीर पोस्ट की थी।

natasha dalal

natasha dalal

natasha dalal

वरुण और नताशा दलाल की लव स्टोरी के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आप नताशा की प्रेग्नेंसी ग्लो के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.