By Varsha Kharkhodia Last Updated:
हर एक लड़की के जीवन में शादी का दिन बेहद खास होता है, क्योंकि इसके बाद वो अपनी जिंदगी के नए अध्याय में प्रवेश करती है। हर दुल्हन का सपना होता है कि, उसकी शादी यादगार हो। हर लम्हा और हर फंक्शन खास हो। ऐसे में जब पंजाबी वेडिंग की बात आती है, तो दुल्हन अपनी शादी के लिए बेस्ट चुनती है।
यहां हम बात करने जा रहे हैं दुल्हन अर्शदीप ढिल्लों की, जिन्होंने अपने प्यार के साथ एक गुरुद्वारे में आनंद-कारज समारोह में शादी रचाई थी। इस खास दिन के लिए दुल्हन ने फेमस डिजाइनर जोड़ी रिम्पल और हरप्रीत नरूला के आउटफिट को चुना था, जिसमें उन्होंने अपने अद्भुत रूप से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था।
(ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी दुल्हन ने शादी में पहना था 'शाही सोने का शरारा', विदाई में मल्टीकलर लहंगे से जीता था दिल)
(ये भी पढ़ें- पंजाबी दुल्हन ने अपनी शादी में पहना मनीष मल्होत्रा का पीला लहंगा, स्टेटमेंट ज्वेलरी ने बढ़ाई शोभा)
दुल्हन ने पीच कलर का लहंगा पहना था। उन्होंने इसे पूरी बाजू की चोली के साथ जोड़ा था, जिसमें बारीक डिज़ाइन की कढ़ाई का काम किया गया था। इस फ्लेयर्ड लहंगे में हरे, लाल और सफेद रेशम, जरी और सीक्विन का उपयोग करके कढ़ाई की गई थी।
अर्शदीप ने अपने वेडिंग आउटफिट को ड्यूल दुपट्टे के साथ पेयर किया था, जिसके हेमलाइन पर पैच मोटिफ्स की कढ़ाई की गई थी और उन पर बूटी वर्क किया गया था। जहां, एक दुपट्टा उनके कंधे पर टिका हुआ था, वहीं दूसरा उनके सिर पर पिन किया हुआ था। दुल्हन के मेकअप की बात करें तो, उन्होंने बोल्ड आईज और लाइट लिप्स का चयन किया था। इसके साथ उन्होंने पीच ब्लश और डार्क आईशैडो का इस्तेमाल करके अपने लुक को कंप्लीट किया था।
(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने पहना मोर मोटिफ्स वाला पेस्टल लहंगा, लैवेंडर कलर के कलीरों ने खींचा ध्यान)
इस नवविवाहित दुल्हन ने अपने बड़े दिन पर अपने लुक को निखारने के लिए ओवरसाइज़्ड स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनी थी। उन्होंने लाल, सफेद, हरे और आसमानी रंग के पत्थरों से सजा भारी हार और एक चोकर पहना था। अपने लुक को उन्होंने झुमके, माथा-पट्टी, हाथ फूल, चूड़ा, कलीरे और एक नथ से एक्सेसराइज किया था। इस दौरान वो किसी शाही दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं।
अर्शदीप के दूल्हे की बात करें तो, प्रभजोत ने क्रीम रंग का बंधगला शेरवानी सूट पहना था, जिसमें चांदी के धागे में कढ़ाई की गई थी। उन्होंने अपने लुक को पगड़ी और मल्टी-टियर पर्ल नेकपीस से पूरा किया था।
अपनी सगाई में भी दुल्हन अर्शदीप ढिल्लों ने रिम्पल और हरप्रीत द्वारा डिज़ाइन किया गया पीले रंग का लहंगा पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी चोली में सोने की ज़री और फूलों के पैटर्न में कढ़ाई थी। वहीं, उनके लहंगे पर नीले और हरे रंग के फ्लोरल मोटिफ्स में कढ़ाई का काम था और हेमलाइन पर गोट्टा-पट्टी का वर्क था। अर्शदीप ने अपने लुक को एक्वा कलर के दुपट्टे के साथ पूरा किया था। इसके बॉर्डर पर शानदार डिटेलिंग थी।
वहीं, उनके दूल्हे प्रभजोत भी कम हैंडसम नहीं लग रहे थे। उन्होंने सुनहरे बटनों से सजे नीले रंग का वेलवेट कोट पहना था। इसे उन्होंने क्रीम कलर की ट्राउजर और ब्राउन लेदर शूज के साथ पेयर किया था।
(ये भी पढ़ें- फैशन स्टाइलिस्ट दुल्हन ने निकाह में पहना सिल्वर ह्यूड ड्रेस, मिनिमल ज्वेलरी में लगीं अप्सरा)
फिलहाल, आपको अर्शदीप का ये वेडिंग लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।