सुरेश रैना अपने बेटे रियो को सिखा रहे क्रिकेट, घर में शॉट लगाते हुए वीडियो किया शेयर

हाल ही में, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपने बेटे रियो का एक क्यूट वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में सुरेश अपने बेटे के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

सुरेश रैना अपने बेटे रियो को सिखा रहे क्रिकेट, घर में शॉट लगाते हुए वीडियो किया शेयर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। भारतीय क्रिकेट में अपने अविश्वसनीय योगदान के कारण सुरेश रैना ने अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो या फिर आईपीएल, सुरेश ने हमेशा अपना 100 प्रतिशत दिया है।

suresh

(ये भी पढ़ें- वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल थाई-स्लिट ड्रेस में अपनी वॉकिंग स्टाइल के लिए हुईं ट्रोल)

सुरेश रैना केवल बेहतरीन क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि वह एक लविंग पति और पिता भी हैं। सुरेश रैना ने 3 अप्रैल 2015 को अपने प्यार प्रियंका चौधरी से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटी है और एक बेटा। बेटी का नाम ग्रेसिया है और बेटे का नाम रियो है। हाल ही में, सुरेश ने अपने लाडले बेटे का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे के साथ क्रिकेट खेलते नज़र आ रहे हैं।

suresh

(ये भी पढ़ें- फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022: मौनी रॉय ने मैरिड लाइफ पर दी सलाह, कहा- 'सभी को शादी करनी चाहिए')

इस वीडियो में सुरेश बॉलिंग कर रहे हैं और उनके बेटे रियो बैटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। जहां सुरेश ने व्हाइट एंड ब्लैक कलर की प्रिंटेड शर्ट पहनी है, वहीं रियो पिंक टी-शर्ट और व्हाइट हाफ-पैंट में बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस वीडियो के साथ सुरेश ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, ''बेटा भी पिता की तरह। मेरा छोटा बच्चा अपने प्यारे स्ट्रोक पर काम करने की कोशिश कर रहा है। मेरा दिल प्यार से भर गया है। लव यू बेटा''

 

(ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका संग मुंबई में घर खरीदने पर की बात, इंटीरियर पर भी दी जानकारी)

अभी कुछ समय पहले सुरेश रैना एक बार फिर सीएसके (चेन्नई सुपर किंग्स) की पीली जर्सी में प्रैक्टिस करते दिखाई दिए थे। इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। अब ऐसे में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि सुरेश शायद आईपीएल 2023 में फिर से चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते नज़र आएंगे। 

 

फिलहाल, सुरेश और रियो का यह क्यूट वीडियो हमें तो बहुत अच्छा लगा। आपको यह वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में बतांए और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis