माधुरी दीक्षित के पतिदेव श्रीराम नेने ने बनाई एक्ट्रेस की पसंदीदा डिश, देखें वीडियो

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया ​है जिसमें उनके पति डॉ. श्रीराम नेने माधुरी दीक्षित के लिए एक स्पेशल डिश बना रहे हैं। तो आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

माधुरी दीक्षित के पतिदेव श्रीराम नेने ने बनाई एक्ट्रेस की पसंदीदा डिश, देखें वीडियो

90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार और अपनी खूबसूरती से करोड़ों प्रशंसकों का दिल धड़काने वाली बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit Nene) को फैंस आज भी उतना ही चाहते हैं जितना कि पहले चाहते थे। माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और अपने परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पलों को अपने फैंस के साथ शेयर करना कभी नहीं भूलती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया ​है जिसमें उनके पति डॉ. श्रीराम नेने (Dr.Shri Ram Nene) माधुरी दीक्षित के लिए एक स्पेशल डिश बना रहे हैं। तो आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

हम आपको वो वीडियो दिखाएं, जिसको की माधुरी दीक्षित ने शेयर किया है। उसके पहले ये जान लीजिए कि, माधुरी दीक्षित जब अपने करियर के 'पीक' पर थीं, तो उन्होंने अपनी बहन (जोकि अमेरिका रहती हैं) के कहने पर वहीं के रहने वाले डॉ. श्रीराम नेने से विवाह कर लिया था, और फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर अमेरिका चली गई थीं। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद वो फिर से भारत लौट आईं। अब वह अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रह रही हैं। कोरोना वायरस महामारी के चलते वह घर पर ही टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस बीच वह वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। 

7 अक्टूबर 2020 को को माधुरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बड़ा ही शानदार वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह और उनके पति किचन में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में माधुरी के पति डॉ. श्रीराम नेने को माधुरी दीक्षित के लिए 'साबूदाना की खिचड़ी' बना रहे हैं, तो वहीं माधुरी उनसे इस बारे में बात कर रही हैं।

इसे शेयर करते हुए उन्होंने मराठी भाषा में कैप्शन में लिखा,'साबूदाणा खिचड़ी' ऐकूनच भुक लागली ना?' इसका हिंदी में अर्थ ('साबूदाना खिचड़ी सुनकर आपको भूख लगी ना?') होता है। इसके आगे उन्होंने लिखा, 'आओ और सीखो कि अपने हर समय के पसंदीदा व्यंजन को कैसे बनाएं।'

माधुरी ने इस वीडियो कुछ अंश को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए यूट्यूब का लिंक दिया है, जहां पूरा वीडियो देखा जा सकता है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इसे करीब आठ लाख लोग लाइक कर चुके हैं। 

माधुरी दीक्षित अपनी फैमिली के साथ अपने इस कोरोना काल को बहुत अच्छे से एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने कई बार इसकी झलक भी अपने फैंस को दिखाई है। 24 सितंबर 2020 को उन्होंने अपनी फैमिली की एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में उनके पति और दोनों बेटे नज़र आ रहे हैं। तस्वीर को देखकर लग रहा है कि ये फोटो किसी टूर की है। श्रीराम नेने ने इस सेल्फी को लिया है। इसे शेयर करते हुए माधुरी ने कैप्शन में लिखा था, 'परिवार के साथ अच्छी तरह से बिताया गया समय #ThowbackToFamilyTrips' (ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की नेट वर्थ जानकर हो जाएंगे हैरान, 56 करोड़ रुपए का है कपल का आशियाना)

वहीं, इसके पहले 17 सितंबर, 2020 को माधुरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने परिवार का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो अपने पति और बच्चों के साथ 'किचन गार्डन' सेट करती नज़र आ रही हैं। माधुरी दीक्षित के इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, उनका पूरा परिवार कितनी मेहनत से 'किचन गार्डन' सेटअप करने में लगा है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'परिवार के साथ मिलकर अपने किचन गार्डन की स्थापना कर रही हूं, कभी भी कुछ नया और दिलचस्प करने के लिए अपने आप को ना रोकें।' 

कुछ वक्त पहले 'पिंकविला' के साथ एक इंटरव्यू में माधुरी ने दिलचस्प किस्सा शेयर किया था। माधुरी ने बताया था कि उनके पति को शादी से पहले एक्ट्रेस के स्टारडम के बारे में पता नहीं था। माधुरी ने कहा था, "यह बहुत ही अद्भुत था क्योंकि मुझे यह जानकर बहुत आश्चर्य हुआ कि उन्हें पता नहीं था कि मैं एक अभिनेत्री हूं, और मैं हिंदी फिल्मों में काम करती हूं। ये सच है कि वो वास्तव में इस बात से अवगत नहीं थे। तो, यह मेरे लिए काफी अजीब था।” (ये भी पढ़ें: शाहरुख खान और गौरी खान की संपत्ति जान हो जाएंगे हैरान, जानें कितनी है इस कपल की नेट वर्थ)

 शादी के कुछ साल तक फिल्मों में काम न करने के बाद माधुरी दीक्षित ने एक बार फिर बॉलीवुड का रुख किया है, और वो कई नई फिल्मों 'कलंक' और 'टोटल धमाल' में नज़र आ चुकी हैं। (ये भी पढ़ें: इतने करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन, ऐसे जीते है शान से जिंदगी)

Madhuri Dixit Nene

फिलहाल, कोरोना काल में माधुरी दीक्षित नेने अपने पति और बच्चों के साथ घर में रहकर एंजॉय कर रह रही हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis