By Varsha Kharkhodia Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान (Soha Ali Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू (Inaaya Naumi Kemmu) और पति कुणाल खेमू की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इन दिनों वो फिल्मों से दूर अपनी बेटी इनाया की अच्छी परवरिश कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने इनाया और अपनी पैरेंटिग पर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
पहले ये जान लीजिए कि, सोहा अली खान ने एक्टर कुणाल खेमू के साथ 25 जनवरी 2015 को शाही शादी रचाई थी। इसके बाद 29 सितंबर 2017 को इनके घर में एक बेटी ने जन्म लिया, जिसका नाम इन्होंने इनाया नौमी खेमू रखा है। अब ये परिवार साथ में अपना समय बिता रहा है।
(ये भी पढ़ें- सिंगर गुरु रंधावा का आलीशान घर: किसी महल से नहीं है कम, देखें अंदर की तस्वीरें)
'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने एक मां होने के बारे में बात की है। साथ ही बेटी इनाया की परवरिश पर भी बात की है। उनसे सवाल किया गया कि, इनाया एक बहुत ही अच्छे व्यवहार वाली बच्ची है, जो अपना काम खुद करती है। क्या अब भी उनका कोई गुण है, जिसे आप बदलना चाहती हैं? इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, ''वह चार साल की हैं। हम कोशिश करते हैं कि, उनके आस-पास अच्छे या बुरे शब्दों का इस्तेमाल न करें। हम नहीं चाहते कि, इनाया को पता चले कि, अच्छा-बुरा होता है। हम ये भी नहीं चाहते कि, इस समय उनका एक विशेष व्यक्तित्व उभरे। हम चाहते हैं कि, वो समय के हिसाब से उभरे। हम उनपर अपने विचार थोपना नहीं चाहते। हमारा विचार है कि, हम उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक रखें।''
आगे सोहा ने कहा, ''मुझे लगता है कि, वह लगातार विकसित हो रही हैं। मुझे किसी भी तरह से उन्हें सुधारने की आवश्यकता महसूस नहीं होती है। मैं चाहती हूं कि, वह खुद को अभिव्यक्त करे, खुद को जाने और खुद बने। समय के साथ हम वो बन जाते हैं, जो समाज हमसे होने की उम्मीद करता है, मुझे लगता है कि, इन सबके लिए अभी काफी समय है।''
(ये भी पढ़ें- 'कान्स' से लौटीं ऐश्वर्या राय: बेटी आराध्या का हाथ पकड़ने पर फिर हुईं ट्रोल, नेटिजंस ने कही ये बात)
अगला सवाल सोहा से पूछा गया कि, क्या इनाया ने सोहा या कुणाल से कोई आदत ली है? इस पर सोहा ने कहा कि, ''बच्चे जो देखते हैं, वो सीखते हैं। ऐसे में आपको अपने द्वारा चुने गए शब्दों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके खिलाफ इस्तेमाल होने वाले हैं। आप अपने बच्चे में अपने स्वर, हावभाव, शरीर की भाषा का आईना देख सकते हैं।''
अंत में उनसे सवाल किया गया कि, उन्हें क्या लगता है कि, इंस्टाग्राम पर सबसे वास्तविक सेलिब्रिटी कौन है। इसके जवाब में उन्होंने अपनी भाभी करीना कपूर खान का नाम लिया और कहा कि, ''हम आपको केवल वही दिखाते हैं, जो हम साझा करना चाहते हैं। लेकिन वह धीरे-धीरे बदल रहा है। मुझे लगता है कि, करीना पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर खुद ही हैं। जब उनके इंस्टाग्राम की बात आती है, तो यह जरूरी नहीं है कि, वह हर समय कैसी दिखती हैं, वह लोगों को अपने जीवन और अपने आसपास होने वाली चीजों के बारे में थोड़ी जानकारी देती हैं।''
फिलहाल, ये कहना गलत नहीं होगा कि, सोहा अली खान एक अच्छी मां है और अपनी बेटी इनाया की अच्छे से परवरिश कर रही हैं। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।