Shraddha Kapoor की वेकेशन फोटोज ने की रूमर्ड BF Rahul Mody संग उनके रिश्ते की पुष्टि?

हाल ही में, एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की एक फोटो ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग उनके रिश्ते की पुष्टि की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Shraddha Kapoor की वेकेशन फोटोज ने की रूमर्ड BF Rahul Mody संग उनके रिश्ते की पुष्टि?

खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अभिनेता शक्ति कपूर के बेटी ने साल 2010 में फिल्म 'तीन पत्ती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। हालांकि, उन्हें पॉपुलैरिटी साल 2013 में आई फिल्म 'आशिकी 2' से मिली। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा, अभिनेत्री अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। पिछले काफी समय से उनका नाम फिल्म राइटर राहुल मोदी के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, दोनों ने अभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक हालिया तस्वीर ने उनके रिलेशनशिप की अटकलों को पुष्टि करने का काम किया है।

क्या श्रद्धा कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ की अपने ​रिश्ते की पुष्टि?

लगभग एक महीने पहले श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पहाड़ के बैकग्राउंड के साथ सोफे पर बैठे हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी। हालांकि, अब एक्साइटेड फैंस की नजर राहुल मोदी की बहन सोनिका द्वारा अपने हैंडल पर साझा की गई एक तस्वीर पर पड़ी। इसमें राहुल को सेम बैकग्राउंड के साथ दिखाया गया था। इस फोटो को देखने के बाद नेटिजंस दोनों के रिलेशन पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए कमेंट बॉक्स में पहुंच गए।

shraddha kapoor

shraddha kapoor

उनमें से एक ने लिखा, “पीछे का व्यू कहीं देखा है।” एक अन्य ने लिखा, "उम्मीद है कि हमें शादी में आमंत्रित किया जाएगा।" किसी और ने कहा, “ओह्ह पीछे का व्यू वही क्यों लग रहा है।” एक फैन ने यह भी कहा, "हे भगवान, मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।" यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

shraddha kapoor

श्रद्धा कपूर का राहुल मोदी के साथ रोमांटिक वीडियो

हाल ही में, श्रद्धा कपूर ने तब सुर्खियां बटोरीं, जब उनका और राहुल मोदी का एक अनदेखा वीडियो इंटरनेट पर सामने आया। 'इंस्टेंट बॉलीवुड' द्वारा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किए गए वीडियो में राहुल को श्रद्धा को अपने करीब रखते हुए देखा गया। वह अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग सेरेमनी में रिहाना के पॉपुलर सान्ग 'रूड बॉय' का आनंद ले रहे थे।

sharadha

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

भले ही श्रद्धा और राहुल ने अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अभिनेत्री की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने एक्साइटेड फैंस के बीच दिलचस्पी जगा दी, क्योंकि उन्हें कुछ ऐसी चीज की झलक मिली, जिसके बारे में उनका मानना ​​था कि यह राहुल के साथ उनके रोमांस की पुष्टि करती है। पिछले महीने, श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पर्पल नाइट ड्रेस पहने हुए कई तस्वीरें साझा की थीं, जिस पर स्टारफिश, शंख प्रिंटेड थे। हालांकि, यह उनके गले में लटका लॉकेट था, जिसने सभी का ध्यान खींचा था। इसमें 'R' अक्षर के चारों ओर एक सीरीज थी।

sharaddha

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी जल्द करेंगे अपने रिश्ते की पुष्टि

एक सूत्र ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को बताया था कि श्रद्धा और राहुल जल्द ही अपने रिश्ते को आधिकारिक बना सकते हैं। सूत्र ने खुलासा किया ​था, “वे एक-दूसरे के साथ फोटो खिंचवाने से डरते नहीं हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे जल्द ही अपने रिश्ते को आधिकारिक बना देंगे। वे दोनों प्राइवेट लोग हैं और अपने रिश्ते को सुर्खियों से दूर रखना चाहते हैं। वे एक-दूसरे के साथ फोटो खिंचवाने से नहीं डरते, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे जल्द ही अपने रिश्ते को आधिकारिक बना देंगे। वे दोनों प्राइवेट लोग हैं और अपने रिश्ते को सुर्खियों से दूर रखना चाहते हैं।”

sharadha

फिलहाल, श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिलेशनशिप के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.