Shloka Mehta ने Anant-Radhika की 'हल्दी' में पहना Anamika Khanna का कस्टम-मेड लहंगा

श्लोका मेहता ने अपने देवर अनंत अंबानी की हल्दी में अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया गया मल्टी-टोन्ड कस्टम लहंगा पहना। इस आउटफिट में वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Shloka Mehta ने Anant-Radhika की 'हल्दी' में पहना Anamika Khanna का कस्टम-मेड लहंगा

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट कुछ ही दिनों में शादी करने वाले हैं। उससे पहले, अंबानी परिवार कपल के लिए कई प्री-वेडिंग रस्में आयोजित कर रहा है। 8 जुलाई 2024 को अनंत और राधिका की हल्दी रस्म हुई। हालांकि, इवेंट से अभी कपल की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं, लेकिन हाल ही में हमें अनंत की हल्दी से उनकी भाभी श्लोका मेहता (Shloka Mehtaका लुक देखने को मिला। इसमें वह किसी रानी की तरह लग रही थीं।

अनंत-राधिका की हल्दी में श्लोका मेहता ने पहना अनामिका खन्ना का कस्टम-मेड लहंगा

श्लोका की बहन और स्टाइलिस्ट दीया मेहता जटिया ने अपने इंस्टा हैंडल पर अनंत की हल्दी सेरेमनी से श्लोका के लुक की कई तस्वीरें शेयर कीं। इस दिन श्लोका ने अनामिका खन्ना का कस्टम-मेड लहंगा चोली पहना था। लहंगे का बेस ग्रीन था और इस पर गुजराती प्रिंट थे। श्लोका ने इसे सॉफ्ट टोन वाली चोली के साथ पहना था, जिस पर कई कलर्स में गुजराती वर्क किया गया था। इस रीगल लहंगे को गुजराती वर्क से सजे रेड कलर के दुपट्टे के साथ पूरा किया गया था।

shloka

shloka

श्लोका मेहता ने अपने मेकअप को हल्का रखा था। उन्होंने अपने लुक को न्यूड बेस मेकअप के साथ रेड बिंदी लगाकर पूरा किया था। हैवी स्टेटमेंट नेकलेस, मांग टीका, हाथ फूल और बैंगल्स ने श्लोका के लुक को रॉयल टच दिया था और वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। जिस तरह से उनकी चोटी को गजरे से सजाया गया था, वह उनकी सुंदरता में चार-चांद लगा रहा था।

shloka

shloka

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अनंत और राधिका के संगीत के लिए श्लोका मेहता का लुक

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत में अपनी प्रस्तुति के लिए श्लोका मेहता फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के आर्चिवल कलेक्शन में नजर आई थीं। उन्होंने ऑरेंज कलर का लहंगा पहना था, जो कि फिल्म 'K3G' में करीना कपूर के हिट सॉन्ग 'बोले चूड़ियां' लुक का अपडेटेड वर्जन था। ड्रेस और फिल्म में सिर्फ़ इतना फर्क था कि करीना ने फ्लेयर्ड पैंट पहनी थी, जबकि श्लोका ने स्कर्ट पहनी थी। 

shloka

पार्टी के बाद के लुक के लिए श्लोका मेहता ने फराज मनन के कलेक्शन से एक ब्लैक कलर का लहंगा पहना था। लहंगे पर हर जगह जटिल व्हाइट वर्क था। स्ट्रैपी चोली टैसल डिटेलिंग के साथ आई थी। ग्लैम मेकओवर और खुले बालों ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। जस्टिन बीबर द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में श्लोका एक ब्लिंगी टॉप और स्टाइलिश जींस में खूबसूरत लग रही थीं। जींस पर हार्ट शेप के कट थे और उन्हें रेड कलर से हाईलाइट किया गया था। 

shloka

shloka

Radhika Merchant ने अपनी 'ममेरू' सेरेमनी में पहना गुजराती लहंगा, 'जेठानी' Shloka भी दिखीं खूबसूरत। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम अनंत और राधिका की हल्दी में श्लोका के लुक से सरप्राइज हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis