By Vidushi Gupta Last Updated:
एक लड़की बचपन से ही अपनी शादी का सपना देखती है। वह चाहती है कि वह अपनी शादी में इस दुनिया की सबसे खूबसूरत दुल्हन लगे। जब एक लड़की की शादी तय होती है, तो वह अपनी शादी की तैयारियां महीनों पहले ही शुरू कर देती है। वह कई महीनों पहले से ही अपने मन में मेंहदी, हल्दी और संगीत के दिन कैसे तैयार होगी, कौन सा आउटफिट पहनेगी? इस बारे में सोचने लगती है। यही नहीं, इसके लिए वह अपने दोस्तों से सलाह भी लेती है। तो यहां हम आपको मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) की पत्नी श्लोका अंबानी (Shloka Ambani) द्वारा अपनी शादी में पहने गए गॉर्जियस आउटफिट्स की डीटेल बताने जा रहे हैं और इसकी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जो आज भी लोगों को फैशन गोल्स देते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, आकाश और श्लोका ने 9 मार्च 2019 को एक-दूसरे से शादी की थी। कपल की शादी काफी ग्रैंड तरीके से हुई थी, जो लगभग कई दिनों तक लाइमलाइट में छाई रही थी। अगर कपल की लव स्टोरी के बारे में बात करें तो, आकाश और श्लोका एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं, लेकिन पहले दोनों सिर्फ और सिर्फ अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों धीरुभाई इंटरनेशनल स्कूल में साथ पढ़ते थे। ऐसे में श्लोका और आकाश साथ ही बड़े हुए। कहा जाता है कि इसी दौरान दोनों एक-दूसरे को चुपके-चुपके पसंद करने लगे थे। दोनों ने साल 2009 में स्कूल की पढ़ाई पूरी की। जब दोनों ने 12वीं की परीक्षा पास कर ली, तब से दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। लेकिन, इसके बाद वो वक्त भी आया जब दोनों को मुंबई छोड़ एक-दूसरे से जुदा होना पड़ा। (ये भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंट हैं गौहर खान? पति जैद ने वीडियो शेयर कर कहा- 'कोई आ रहा है', तो यूजर्स ने पूछे सवाल)
दरअसल, श्लोका आगे की पढ़ाई के लिए प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी चली गई थीं। वहीं, आकाश भी यूएस की ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन करने चले गए थे। इसके बाद श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। अपनी डिग्री पूरी करने के बाद वो भारत लौट आईं और अपने पिता के बिजनेस में उनका साथ देने लगीं। आकाश भी अपने पिता मुकेश अंबानी के साथ बिजनेस संभालने लगे। व्यस्त होने के बाद भी दोनों की फिर से मुलाकातें शुरू हुईं। इसके बाद दोनों ने अपने प्यार को दूसरे मुकाम पर ले जाने का मन बनाया और इसी क्रम में आकाश ने साल 2018 में श्लोका को शादी के लिए प्रपोज किया। जब आकाश ने श्लोका को प्रपोज किया तो उन्होंने भी हां कर दी। इसके बाद दोनों के लिए दोनों परिवारों ने ग्रैंड पार्टी सेलिब्रेशन किया था। और फिर वो दिन भी आ गया जब 9 मार्च 2019 को दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। अब आपको अपनी शादी के दौरान पहने गए श्लोका के ऑउटफिट्स से रूबरू कराते हैं।
अपनी शादी के हल्दी रस्म के दौरान श्लोका ने येलो फ्लोरल लहंगा पहना था, जिसमें वो बिल्कुल परफेक्ट लग रही थीं। उनका लहंगा फैशन डिज़ाइनर अनामिका खन्ना के कलेक्शन का था। ये लहंगा हल्दी सेरेमनी के लिहाज से बिल्कुल परफेक्ट फिट था।
(ये भी पढ़ें: गोल्डन रंग के लहंगे में इन 'दुल्हनों' ने अपनी शादी को बनाया स्पेशल, इनमें कई एक्ट्रेसेस भी हैं शामिल)
अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए पहने हुए लहंगे में श्लोका काफी खूबसूरत लग रही थीं। इसे डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने तैयार किया था। उन्होंने इस दौरान पिंक और ग्रीन पेस्टल लहंगा पहनकर लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। मेहंदी के कलर को अपने लुक में लाने के लिए लहंगे पर ग्रीन कलर से भी वर्क किया गया था।
(ये भी पढ़ें: सब्यसाची की इस बंगाली दुल्हन ने अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन लुक को किया रीक्रिएट, देखें तस्वीरें)
ये सेरेमनी काफी ग्लैमर से भरी होती है और वाइब को मैच करने के लिए श्लोका ने चमकता हुआ आउटफिट कैरी किया था। उन्होंने डिज़ाइनर क्रेशा बजाज का हाथ से बनाया हुआ लहंगा और उसकी मैचिंग की चोली पहनी थी, जिस पर टैजल से आर्म के पास डीटेलिंग की हुई थी। इस आउटफिट से उनकी एलिगेंस और क्लास बखूबी झलक रही थी। आप अपने फंक्शन के लिए भी कुछ ऐसा ऑउटफिट पहनकर अपना जादू बिखेर सकते हैं।
अपनी शादी के लिए दुल्हन सबसे यूनिक लहंगा पहनती है। श्लोका ने भी अपनी शादी के लिए कुछ ऐसा ही लहंगा चुना था, जिसने लोगों की नजरें उन पर ही टिका दी थीं। उन्होंने डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन में से एक ब्यूटीफुल लहंगा कैरी किया था। इस रेड कलर के लहंगे को उन्होंने लॉन्ग हैवी ग्रीन स्टोन के नेकलेस, हाथों में लाल चूड़ा, कान में इयरिंग्स, और माथापट्टी के साथ पहना था। इस दौरान वो बेहद सुन्दर लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें: सब्यसाची की इस दुल्हन ने पहना मल्टी कलर का खूबसूरत लहंगा, अपनी शादी में बिखेरे जलवे)
श्लोका मेहता की रॉयलिटी उनके रिसेप्शन में पहने गए मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन की स्टनिंग गोल्डन लहंगा साड़ी से साफ़ झलक रही थी। आप भी अपने रिसेप्शन पर कुछ ऐसा लुक ट्राई कर सकते हैं।
फ़िलहाल, श्लोका के अपने शादी में पहने गए सभी आउटफिट्स आज भी कई ब्राइड को इंस्पायर करते हैं। तो आपको ये आउटफिट्स कैसे लगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।