By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) 8 जून को यानी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। देश में लगे लॉकडाउन के चलते इस बार वह घर पर ही परिवार संग अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। इस खास मौके पर हम आपको एक्ट्रेस के घर की अनदेखी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।
मुंबई के जुहू में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का बेहद आलीशान घर है। जिसका नाम 'किनारा' है। इनके घर में एक बड़ा-सा गार्डन और वर्कआउट करने के लिए जिम भी है। शिल्पा शेट्टी अपने घर की फोटोज़ फैन्स संग शेयर करती रहती हैं। (ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के बर्थडे पर पति राज कुंद्रा ने लिखा रोमांटिक नोट, पढ़कर दिल हो जाएगा खुश)
सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं फोटोज़ और वीडियोज़ में शिल्पा शेट्टी लिविंग एरिया में पति राज कुंद्रा संग आराम फरमाती नजर आती हैं। साथ ही कई बार वह गार्डन में ताजा हवा का आनंद लेती दिखाई देती हैं। किचन में बेटे वियान संग हेल्दी रेसिपीज़ बनाती नजर आती हैं। तो कभी-कभी वह घर के अंदर बने जिम में एक्सरसाइज करती हुई दिखाई देती हैं। (ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी को 'ननद रानी' रीना कुंद्रा ने विश किया बर्थडे, भाभी के लिए लिखा खास मैसेज)
आपको बताते चलें कि इसी साल फरवरी के महीने में शिल्पा शेट्टी के घर नन्ही परी का आगमन हुआ है। जिनका नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा है। शिल्पा सेरोगेसी से मां बनी हैं। शिल्पा बेटी समीशा के साथ पोस्ट शेयर करती रहती हैं।
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने घर के ही अंदर सब्जियां उगाती हैं। एक्ट्रेस के घर के ही अंदर ही छोटा सा फार्महाउस भी है।
शिल्पा शेट्टी ने घर के अंदर पूजा स्थल भी बनाया है। जहां वह पूरे परिवार के साथ पूजा करती हैं।
यहां हमने आपको शिल्पा शेट्टी के घर के कुछ फोटोज और वीडियोज दिखाए हैं। इनको देखकर हम एक्ट्रेस के आलीशान घर का अंदाजा लगा सकते हैं। तो आपको शिल्पा शेट्टी का घर कैसा लगा? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।