Shoaib Malik की तीसरी शादी के कुछ महीने बाद Sania Mirza ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस ​का किया खुलासा

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और सना जावेद की शादी के कुछ महीनों बाद अब सानिया मिर्जा ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को शेयर किया है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Shoaib Malik की तीसरी शादी के कुछ महीने बाद Sania Mirza ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस ​का किया खुलासा

पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। दोनों ने शादी के करीब 8 साल बाद 2018 में अपने बेटे इजहान मिर्जा मलिक का स्वागत किया। हालांकि,13 साल से अधिक समय तक साथ रहने के बाद कपल की शादीशुदा जिंदगी में समस्याएं आने लगीं।

तलाक की काफी अटकलों के बीच शोएब ने जनवरी 2024 में अचानक पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ अपनी शादी की घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद सानिया के पिता ने खुलासा किया था कि टेनिस प्लेयर ने पहले ही शोएब से खुला ले लिया था। सानिया ने सना के साथ शोएब की शादी के बारे में अभी तक बात नहीं की है। अब, हाल ही में उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा किया।

sania

सानिया मिर्जा ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस का किया खुलासा

सानिया मिर्जा जल्द ही कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दिखाई देंगी। प्रोमो वीडियो में टेनिस खिलाड़ी रेड कलर की शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मेकअप का हल्का टच और बंधे हुए बाल उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे। सानिया ने अपने लुक को क्लासी इयररिंग्स के साथ पूरा किया था। ऑनलाइन सामने आए एक प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा को सानिया को यह कहते हुए चिढ़ाते हुए देखा जा सकता है कि शाहरुख खान ने एक बार उनके लव इंटरेस्ट की भूमिका निभाने की इच्छा जताई थी, अगर कभी उनकी बायोपिक बनेगी। इस पर सानिया ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा किया और कहा कि, "अभी पहले मुझे लव इंटरेस्ट ढूंढना है।"

sania

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

शोएब की तीसरी शादी से मानसिक रूप से परेशान थे उनके बेटे इजहान

सानिया मिर्जा और उनके बेटे इजहान को शोएब मलिक की तीसरी शादी की वजह से मानसिक रूप से काफी परेशान होना पड़ा। 'समा टीवी' के मुख्य पत्रकार नईम हनीफ ने खुलासा किया था कि सानिया मिर्जा ने एक टेलीफोनिक इंटरव्यू में उन्हें बताया था कि उनके बेटे इजहान को उनके पिता शोएब मलिक की सना जावेद से शादी के बाद मानसिक रूप से परेशान होना पड़ा। सानिया ने बताया था कि उन्हें इजहान को दुबई से भारत वापस लाना पड़ा, क्योंकि शोएब की शादी के बारे में लगातार उसे परेशान किया जा रहा था और उनके बेटे ने स्कूल जाना बंद कर दिया था।

sania

सानिया ने यह भी कहा था कि उन्होंने किसी तरह इस स्थिति का सामना किया, जबकि उनके बेटे को कुछ समय की जरूरत थी। वैसे, यह बताना जरूरी है कि सानिया एक बहुत ही प्यार करने वाली मां हैं और जिस तरह से वह इस दौर में अपने बेटे के साथ हैं, उससे यह साबित होता है कि वह अपने बेटे की कितनी परवाह करती हैं। 

सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से ले लिया है खुला

बता दें कि खुला एक इस्लामिक रस्म है, जो पत्नी को अपने पति से तलाक लेने का मौका देती है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सानिया अपने पूर्व पति शोएब के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से तंग आ चुकी थीं और आखिरी बार जब उन्हें इस बारे में पता चला, तो उन्होंने अपने दोनों परिवारों को बताया, जो एक्स कपल से बात करने के लिए दुबई गए थे, ताकि वे अपने रिश्ते को सुधार सकें, लेकिन उनमें से कोई भी ऐसा करने के लिए तैयार नहीं था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोएब के परिवार का कोई भी सदस्य सना जावेद के साथ उनकी शादी में शामिल नहीं हुआ था और उन्हें यह मंजूर भी नहीं था।

sania

Sania Mirza-Shoaib Malik के तलाक की असली वजह आई सामने! देखें अब तक की पूरी टाइमलाइन

फिल​हाल, सानिया के जवाब के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.