साक्षी धोनी ने शेयर कीं स्कूल के दिनों की फोटोज, बेटी जीवा की तरह लग रहीं MS धोनी की वाइफ

पूर्व इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने स्कूल के दिनों की दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बिल्कुल अपनी बेटी जीवा की तरह लग रही हैं। आइए देखते हैं वो फोटोज...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

साक्षी धोनी ने शेयर कीं स्कूल के दिनों की फोटोज, बेटी जीवा की तरह लग रहीं MS धोनी की वाइफ

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) भले ही एक हाउस वाइफ हैं, लेकिन उनका फैन बेस किसी पॉपुलर सेलिब्रिटी से कम नहीं है। साक्षी धोनी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर वो अपनी व अपनी फैमिली की तस्वीरें-वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिस पर उनके लाखों फॉलोअर्स अपना प्यार लुटाते हैं। हाल ही में, साक्षी ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें लिटिल साक्षी अपनी बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) की तरह लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

पहले लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले एमएस धोनी और उनकी लविंग वाइफ साक्षी धोनी की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। जब साक्षी कोलकाता के ताज बेंगाल होटल में साल 2008 में बतौर ट्रेनी काम कर रही थीं, उस वक्त कोलकाता के ईडन-गार्डन में भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच था। तभी साक्षी की मुलाकात धोनी से हुई थी। धोनी पहली नजर में ही साक्षी पर अपना दिल हार गए थे और उन्होंने सबसे पहले अपनी लेडीलव साक्षी को कॉल किया था। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और साल 2010 में साक्षी हमेशा के लिए महेंद्र सिंह धोनी की हो गईं। शादी के पांच साल बाद 06 फरवरी 2015 को दोनों ने अपने घर में एक प्यारी सी बेटी जीवा धोनी का स्वागत किया था। जीवा के आने के बाद साक्षी और धोनी की जिंदगी खुशियों से भर गई। (ये भी पढ़ें- राहुल वैद्य-दिशा परमार कब कर रहे हैं वेडिंग? सिंगर ने कहा- 'हम डंके की चोट पर शादी करेंगे')

अब आपको दिखाते हैं साक्षी धोनी का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, एमएस धोनी की लविंग वाइफ ने 8 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी स्कूल के दिनों की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो अपनी फ्रेंड्स के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, व्हाइट सूट के साथ उन्होंने ब्लू दुपट्टा लिया है, जो उनकी स्कूल यूनिफॉर्म लग रही है और वो अपनी गर्ल गैंग के साथ पोज दे रही हैं। इन फोटोज में साक्षी बिल्कुल जीवा की तरह नजर आ रही हैं। साक्षी को देखकर लग रहा है कि जीवा को अपनी मां की तरह क्यूटनेस मिली है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए साक्षी ने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘हम कहीं जाएं, लोग जानना चाहते हैं, कौन कहां है.. तो हम कहते हैं, हम वेलहमाइट पावरफुल वेलहमाइट हैं।’ जानकारी के लिए बता दें कि, साक्षी ने अपनी स्कूली पढ़ाई देहरादून के ‘welham girls school’ से की है, जिसकी वजह से वो कैप्शन में खुद को ‘वेलहमाइट’ कह रही हैं। (ये भी पढ़ें- अर्जुन रामपाल ने रोमांटिक अदांज में GF गैब्रिएला को विश किया बर्थडे, लिखा खास नोट)

साक्षी अक्सर अपनी थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस संग शेयर करती रहती हैं। इससे पहले, 10 जनवरी 2021 को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो अपने लविंग हसबैंड एमएस धोनी के साथ नजर आ रही हैं। शेयर की गई पहली तस्वीर साल 2008 की है, जब दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, और दूसरी फोटो उनकी रिसेंट ईयर की थी। पहली तस्वीर में जहां साक्षी और एमएस धोनी एक-दूसरे को हग करते दिख रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में साक्षी ने अपने लविंग हसबैंड धोनी के पेट पर अपना सिर रखा हुआ है। इन्हें शेयर करते हुए साक्षी ने अपने कैप्शन में लिखा था, ‘2008... और इसके बाद के साल। #flashback #timeaftertime।’ (ये भी पढ़ें- जया बच्चन के बर्थडे पर बेटे अभिषेक बच्चन और नातिन नव्या नंदा ने दी ब​धाई, शेयर कीं ये फोटोज)

फिलहाल, साक्षी धोनी अपने स्कूल के दिनों में वाकई बेहद क्यूट थीं। वैसे, आपको क्या लगता है, जीवा अपनी मां साक्षी पर गई हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- साक्षी धोनी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.