By Rinki Tiwari Last Updated:
आज के समय में दुल्हनें कंफ्यूज हो जाती हैं कि, आखिर वे अपनी शादी में कौन से रंग का लहंगा पहनें। हालांकि, मशहूर स्क्रीन राइटर रूमी जाफरी (Rumi Jaffrey) की बेटी अल्फिया जाफरी (Alfia Jaffrey) के लिए अपने लहंगे के रंग का चुनाव करना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं था, क्योंकि उन्होंने अपने निकाह सेरेमनी में जहां खूबसूरत गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, तो वहीं रात की शादी के लिए उन्होंने लाल कलर का जोड़ा पहना था। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।
अल्फ़िया जाफ़री की शादी का जश्न 31 जुलाई, 2021 को हल्दी रस्म के साथ शुरू हुआ। अपनी हल्दी सेरेमनी में अल्फ़िया पीले कलर के आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने फूलों के एक मांग टीका, और मैचिंग झुमकों के साथ निखारा था। एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा को भी अल्फिया की हल्दी सेरेमनी में पीले कलर के एटायर में देखा गया था।
(ये भी पढ़ें- आदर मलिक ने गर्लफ्रेंड अपर्णा से की शादी, दुल्हन ने पहना अपनी मां का 49 साल पुराना लहंगा)
हाल ही में, अल्फ़िया जाफ़री के ब्राइडल लुक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसने सभी लोगों को हैरान कर दिया है। अपने निकाह के लिए अल्फ़िया ने पूरा गोल्डन लुक चुना। उन्होंने प्लेन गोल्डन सूट पहना, जिसमें चार-चांद लगाने का काम उनके खूबसूरत दुपट्टे ने किया, जिसके बॉर्डर में भारी कढ़ाई का वर्क था। अपने ओवरऑल लुक को परफेक्ट बनाने के लिए अल्फिया ने सोने का एक मांगटीका, पासा (साइड मांगटीका), मोतियों से बनी ज्वैलरी पहनी थी और उनके मिनिमल मेकअप ने उन्हें खूबसूरत परी बना दिया था।
(ये भी पढ़ें- कोरियोग्राफर पॉल मार्शल ने GF उर्वशी अंजू संग की सगाई, पिंक लहंगे में खूबसूरत दिखीं होने वाली दुल्हन)
भारत में दुल्हन बिना लाल रंग के जोड़े में अधूरी मानी जाती है। भले ही आज पेस्टल रंगों का चलन हो, लेकिन फिर भी ज्यादातर दुल्हन अपनी शादी में लाल रंग का जोड़ा पहनने का सपना देखती हैं। अल्फिया ने अपने इस सपने को बखूबी पूरा किया है। उन्होंने निकाह के बाद रात में लाल कलर का आउटफिट पहना था। अल्फिया के लाल कलर के लहंगे में गोल्डन कलर के सीक्वेंस की कढ़ाई का काम किया गया था, जिसके स्लीव्स और चोली पर टैसल्स थे।
उन्होंने अपने लुक को बालों में बने मैसी बन, गोल्डन व ग्रीन कलर के चोकर सेट और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ पूरा किया। हालांकि, हमारी नजर अल्फिया के अनोखे मंगलसूत्र पर पड़ी, जिसे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। अल्फिया के मंगलसूत्र में दो काले मोतियों की किस्में हैं, जिनमें कई हीरे जड़े हुए दोहरे यू-आकार के लटकन हैं।
5 अगस्त 2021 को अल्फिया जाफरी की मेहंदी सेरेमनी आयोजित की गई थी। इस सेरेमनी में अल्फिया ने मल्टीकलर का लहंगा पहना था। हालांकि, उनके पूरे लुक को अट्रैक्टिव बनाने का काम टैसल्ड-स्लीव्स वाली उनकी बेजवेल्ड चोली ने की थी। उनके लुक को पिंक-डेवी मेकअप के साथ उभारा गया था। अल्फिया की मेहंदी सेरेमनी में रिया चक्रवर्ती भी नजर आईं, जो येलो कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें- 'ये है मोहब्बतें' फेम शिरीन मिर्जा ने BF हसन संग की सगाई, ब्लू लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत)
फिलहाल, हम अल्फिया को उनकी शादी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको अल्फिया का कौन सा आउटफिट अच्छा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।