Rhea की Nikhil Kamath संग बाइक राइड ने खींचा ध्यान, नेटिजंस ने बिलियनेयर की नेट वर्थ पर की चर्चा

हाल ही में, एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड निखिल कामथ के साथ बाइक राइड पर देखा गया, जिसके बाद नेटिजंस ने अभिनेत्री को 'गोल्ड डिगर' कहना शुरू कर दिया।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Rhea की Nikhil Kamath संग बाइक राइड ने खींचा ध्यान, नेटिजंस ने बिलियनेयर की नेट वर्थ पर की चर्चा

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'एमटीवी इंडिया' पर वीजे के रूप में की थी। उसके बाद, उन्होंने तेलुगु फिल्म 'तुनीगा तुनीगा' से अभिनय की शुरुआत की। इसके अलावा, रिया को 'मेरे डैड की मारुति', 'चेहरे', 'जलेबी' और 'सोनाली केबल' जैसी हिंदी फिल्मों में देखा गया था। हालांकि, अभिनेत्री ने सुशांत सिंह राजपूत संग लव स्टोरी से लोगों का खूब ध्यान खींचा था, क्योंकि एक्टर के निधन के लिए रिया को दोषी ठहराया गया था। 

रिया चक्रवर्ती को निखिल कामथ संग किया गया स्पॉट

बीते दिनों, रिया चक्रवर्ती तब सुर्खियों में आईं, जब उन्हें 'ज़ेरोधा' के संस्थापक निखिल कामथ के साथ देखा गया। कथित तौर पर दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 17 अगस्त 2024 को उन दोनों को निखिल की बाइक पर टहलते हुए देखा गया था। इसने तुरंत नेटिजंस का ध्यान खींच लिया था, जो अब निखिल की नेट वर्थ पर कमेंट कर रहे हैं।

Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती के रूमर्ड बॉयफ्रेंड निखिल कामथ की नेट वर्थ

कथित तौर पर निखिल कामथ की कुल संपत्ति 3.1 बिलियन डॉलर है, जो इंडियन करेंसी के मुताबिक, 26024 करोड़ रुपए होती है। जैसे ही उन्हें रिया के साथ देखा गया, नेटिजंस कमेंट सेक्शन में पहुंच गए और एक्ट्रेस को एक बार फिर 'गोल्ड डिगर' के रूप में टैग किया गया।  

NIKHIL KAMATH

Rhea Chakraborty

जब रिया चक्रवर्ती ने खुद को बताया सबसे बड़ी 'गोल्ड डिगर', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नेटिजंस ने रिया चक्रवर्ती को निखिल कामथ संग देखकर बताया 'गोल्ड डिगर'

हाल ही में, 'Reddit' पर एक यूजर ने लिखा, "उन्होंने खुले तौर पर खुद को गोल्ड डिगर के रूप में स्वीकार कर लिया है!!" एक अन्य नेटिजन ने लिखा, "भाई लोग या फैंस रोते रह गए और ये अब अरबपति के साथ घूम रही है। कर्म का अस्तित्व नहीं है।" देखें कमेंट्स।

Rhea Chakraborty

Rhea Chakraborty

Rhea Chakraborty

Rhea Chakraborty

फिलहाल, रिया और निखिल कामथ के रिश्ते के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis