Radhika Merchant ने मोर के रथ पर सवार होकर की ब्राइडल एंट्री, भावुक पिता ने Anant को सौंपा उनका हाथ

राधिका मर्चेंट ने अपनी शादी में मोर के रथ पर सवार होकर शानदार ब्राइडल एंट्री की। बाद में उनके भाई उन्हें 'फूलों की चादर' के नीचे ले गए और फिर उनके पिता ने अनंत को उनका हाथ सौंपा। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Radhika Merchant ने मोर के रथ पर सवार होकर की ब्राइडल एंट्री, भावुक पिता ने Anant को सौंपा उनका हाथ

कई प्री-वेडिंग पार्टी के बाद अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) ने 12 जुलाई 2024 को एक ग्रैंड सेरेमनी में शादी रचाई। यह कपल अपने जीवन के नए फेज में एंट्री करते हुए बेहद खुश दिखाई दिया। जहां उनकी शादी की रस्में देखने लायक थीं, वहीं राधिका की ब्राइडल एंट्री किसी फेयरीटेल की तरह थी, क्योंकि दूल्हे अनंत अंबानी तक पहुंचने के लिए उन्होंने तीन तरीके से एंट्री की।

राधिका मर्चेंट ने 'मोर के रथ' पर बैठकर वेडिंग वेन्यू में की एंट्री

राधिका मर्चेंट जब मोर के रथ पर बैठकर वेडिंग वेन्यू में दाखिल हुईं, तो सभी के होश उड़ गए। रथ के चलते समय रास्ते में पानी भर गया। राधिका की बहन अंजलि दुल्हन के साथ रथ में बैठी थीं। वाकई यह एक ऐतिहासिक ब्राइडल एंट्री थी।

radhika

राधिका मर्चेंट ने फूलों की चादर के नीचे चलकर की ब्राइडल एंट्री

राधिका इसके बाद फूलों की चादर के नीचे चलीं और यह सीन मंत्रमुग्ध कर देने वाला था। उनके भाइयों ने चादर थामी थी और श्रेया घोषाल ने उनकी एंट्री पर लाइव गाना गाया। राधिका अपने दूल्हे अनंत अंबानी के पास जाते समय मुस्कुराना बंद नहीं कर सकीं।

radhika

Radhika Merchant ने अपनी विदाई के लिए मल्टी-पैनल्ड लहंगे के साथ पहनी रियल गोल्ड 'कर्चुपी' वर्क चोली। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

राधिका के पिता वीरेन मर्चेंट ने भावुक होकर अनंत अंबानी को सौंपा बेटी का हाथ

अपनी बेटी को दूल्हे की ओर ले जाना हर पिता के लिए सबसे भावुक क्षणों में से एक होता है। वीरेन मर्चेंट भी अपनी बेटी राधिका का हाथ पकड़कर अनंत की ओर ले जाते समय भावुक हो गए। पिता-पुत्री की जोड़ी ने एक-दूसरे को कसकर गले लगाया और फिर राधिका ने अनंत का हाथ थामकर अपने नए जीवन की शुरुआत की।

radhika

radhika

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने अपनी शादी के बाद खुशी से किया डांस 

शादी के बाद अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पहली बार साथ में डांस किया। दोनों रोमांचित थे, क्योंकि वे आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन गए थे। उन्होंने एक-दूसरे का हाथ थामा और दिल खोलकर डांस किया। जबकि परिवार के सदस्य और वेन्यू पर मौजूद अन्य मेहमान उनका उत्साहवर्धन कर रहे थे।

radhika

Anant Ambani-Radhika Merchant अपने प्री-वेडिंग इवेंटस की अनदेखी तस्वीरों में प्यार में डूबे आए नजर। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, राधिका की शानदार ब्राइडल एंट्री पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis