Priyanka Chopra बोलीं- 'मालती ने नानी के घर दोनों हाथों से खाया पनीर', बेटी संग फन टाइम की दिखाई झलक

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनकी बेटी मालती मैरी ने अपनी पहली भारत यात्रा के दौरान नानी के घर दोनों हाथों से पनीर खाया था। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Priyanka Chopra बोलीं- 'मालती ने नानी के घर दोनों हाथों से खाया पनीर', बेटी संग फन टाइम की दिखाई झलक

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस समय अपनी अपकमिंग सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन में बिजी हैं, जिसके लिए वह दुनिया भर के बड़े शहरों का दौरा कर रही हैं। बीते दिनों, प्रियंका अपने पति व सिंगर निक जोनस और बेटी मालती मैरी (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ भारत आई थीं। यह मालती की पहली भारत यात्रा थी, जिसके बारे में एक्ट्रेस ने हाल ही में बात की है। 

मालती ने भारत यात्रा के दौरान नानी के घर खाया पनीर

'द ट्रिब्यून' के साथ एक साक्षात्कार में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी की पहली भारत यात्रा के बारे में बात की और साझा किया कि कैसे मदरहुड अपनाने के बाद उनकी लाइफ बदल गई है। अब जबकि मालती एक साल की हो गई हैं और हेल्दी हैं, तो वे दोनों मालती के साथ ट्रैवल कर सकते हैं। प्रियंका ने बताया कि भारत आने पर मालती ने अपनी नानी के घर पनीर का लुत्फ उठाया था।

priyanka chopra

प्रियंका ने बताया, "मेरी लाइफ बदल गई है। मुझे जब भी छुट्टी मिलती है, मैं घर चली जाती हूं। मैं वीकेंड पर काम नहीं करती। एक तरह से मेरी प्राथमिकताएं बदल गई हैं। अब वह (मालती) एक निश्चित उम्र तक पहुंच चुकी है और स्वस्थ है। अब हम उसके साथ यात्रा कर सकते हैं। हम उसे भारत लेकर आए, तो उसने मेरी मां के घर दोनों हाथों से पनीर खाया।'' प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने नानी के साथ मुंबई हाउस में की मस्ती, प्रिंटेड फ्रॉक में दिखीं क्यूट, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

priyanka chopra

जब प्रियंका चोपड़ा ने मालती के खाने की आदतों का किया था खुलासा

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने बेटी मालती की खाने की आदतों का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि भले ही मालती अपने डैड निक की तरह दिखती हों, लेकिन वह रियल में चोपड़ा हैं। प्रियंका ने मालती की पसंदीदा डिशेज के बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि एक वर्षीय मालती को मटर पनीर और बिरयानी बहुत पसंद है। 'देसी गर्ल' ने यह भी बताया था चोपड़ा फैमिली की तरह ही मालती मसालेदार चटपटा खाना बहुत पसंद करती है। 

priyanka chopra

प्रियंका-निक ने मालती को 'ग्रिसिनी' से दिया सरप्राइज

इटली के रोम की यात्रा के बाद प्रियंका और निक फिर से अपनी बेटी मालती से मिले। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं, जिसमें मालती अपनी मां के हाथ से हवाई जहाज के खिलौने को लेने की कोशिश कर रही हैं। दूसरी तस्वीर में, प्रियंका बेटी मालती को 'ग्रिसिनी' (कुरकुरी इटैलियन ब्रेड स्टिक) का पैकेट दिखाती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर में निक मां-बेटी की जोड़ी को प्यार से निहारते हुए दिख रहे हैं। 

priyanka

priyanka chopra

फोटोज में प्रियंका चोपड़ा क्रॉप्ड ब्लैक स्वेटशर्ट और मैचिंग ट्राउजर में नजर आ रही हैं। मालती मैरी, जिनका चेहरा तस्वीर में नहीं दिखाया गया है, फ्लोरल लॉन्गवियर सेट में प्यारी लग रही हैं। दूसरी ओर, निक जोनस पत्नी प्रियंका के साथ एक ब्लैक कलर की स्वेटशर्ट और मैचिंग शॉर्ट्स में ट्विनिंग करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने अपने आउटफिट को एक कैप के साथ पूरा किया। 

जानकारी के लिए मालती दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जनवरी 2022 में अपनी बेटी मालती का सरोगेसी के जरिए स्वागत किया था। तब से दोनों अपनी बेटी के हर पल को संजो रहे हैं, जिसकी झलक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखने को मिलती रहती है। 

priyanka

फिलहाल, मालती की फूड हैबिट्स के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.