प्रतीक बब्बर एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी को कर रहे हैं डेट! इसलिए छिपा रहे हैं अपना रिश्ता

बॉलीवुड एक्टर Prateik Babbar को एक बार फिर से प्यार हो गया है। दरअसल, एक्टर फिल्म 'बार बार देखो' की जानी-मानी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

प्रतीक बब्बर एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी को कर रहे हैं डेट! इसलिए छिपा रहे हैं अपना रिश्ता

दिग्गज अभिनेता राज बब्बर और दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) ने बॉलीवुड में नाम बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया है। हालांकि, शानदार लुक और अभिनय के बावजूद भी उन्हें बॉलीवुड में अभी तक वह सफलता नहीं मिली है, जिसके वह हकदार हैं।

pratik

(यह भी पढ़ें : करण सिंह ग्रोवर ने गर्भ में पल रहे अपने बच्चे को सुनाया गाना, पत्नी बिपाशा ने शेयर किया वीडियो)

प्रतीक बब्बर ने साल 2008 में फिल्म 'जाने तू... या जाने ना' के साथ अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ट्रेंडिंग वेब सीरीज़ में से एक, 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' में देखा गया। एक्टर ने 'दम मारो दम', 'माय फ्रैंड पिंटू', 'एक दीवाना' और 'छिछोरे 'जैसी कई हिट फिल्मों में भी काम किया है। साल 2019 में प्रतीक ने सान्या सागर से शादी की थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और शादी के एक साल बाद दोनों अलग हो गए थे। 

pratik

(यह भी पढ़ें : रिया कपूर ने बहन सोनम और उनके बेटे का किया ग्रैंड वेलकम, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक)

लेकिन अब 'छिछोरे' स्टार अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। जी हां, प्रतीक को फिर एक बार प्यार हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतीक फिल्म 'बार बार देखो' की अभिनेत्री प्रिया बनर्जी को डेट कर रहे हैं। प्रतीक और प्रिया एक-दूसरे को करीब एक साल से जानते हैं। इन दोनों की मुलाकात टीवी इंडस्ट्री के एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। खबर तो ये भी है कि प्रतीक, प्रिया के बारे में अपने परिवार को बता चुके हैं और यह दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ घूमते भी दिखाई देते हैं। हालांकि, अभी दोनों अपने रिश्ते को लोगों की नजरों से छिपाकर रखना चाहते हैं। इसकी वजह है प्रतीक और सान्या सागर का तलाक, जो फिलहाल प्रोसेस में है।

priya

(यह भी पढ़ें : एक्ट्रेस विजयता पंडित की दुखभरी लाइफः पति की मौत के बाद ऐसे चल रहा जीवन)

वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रतीक फिल्म 'वो लड़की है कहां' में तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी संग नजर आएंगे। आखिरी बार एक्टर को अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' में देखा गया था। खैर, आप प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी के रिलेशनशिप पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करें और हमारे लिए कोई सुझाव हो, तो अवश्य साझा करें। 

BollywoodShaadis