By Varsha Kharkhodia Last Updated:
हमारे देश में शादी का अलग ही महत्व है। इसे एक पर्व की तरह मनाया जाता है, जो सालों तक याद किया जाता है। दूल्हा-दुल्हन से लेकर सभी रिश्तेदार शादी को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। यही कारण है कि, जब शादी में दुल्हन सजती है तो सबसे ज्यादा वो ही आकर्षण का केंद्र होती हैं, क्योंकि उनका ब्राइडल लुक ही आगे चलकर लोगों को प्रेरित करता है। ब्राइड का लुक ही शादी में सबसे ज्यादा खास होता है। भारतीय शादी में लंबे समय से लाल जोड़ा पहनने का रिवाज रहा है। हालांकि, बदलते समय के साथ ये रिवाज भी अब बदल रहा है। लाल रंग के जोड़े की जगह अब पेस्टल कलर्स ने ले ली है। वहीं, लहंगे की जगह अब ‘इंडो वेस्टर्न लुक’ ने ली है। आज हम एक प्लस साइज दुल्हन की बात करेंगे, जिन्होंने अपनी शादी में इंडो-वेस्टर्न लुक को ना सिर्फ कैरी किया, बल्कि उसमें चार-चांद भी लगाए। उनका ये लुक लोगों को पसंद भी आ रहा है।
हम बात कर रहे हैं 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 7' फेम जैकलीन लेडली (Jacqualine Ledlie) की, जिन्होंने अपने आनंद कारज सेरेमनी के लिए लहंगा छोड़ पैंटसूट का विकल्प चुना था। वो भी दुपट्टे के साथ, जो काफी यूनिक लग रहा था।
(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने शादी में पहना पत्थर जड़ित भारी क्रिम्सन लहंगा, कुंदन के हार ने लुक में लगाए चार-चांद)
जैकलीन लेडली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गगन शर्मा के साथ शादी की थी। सभी की नजर दुल्हन पर टिकी थी, क्योंकि उन्होंने काफी डिफरेंट वेडिंग लुक चुना था। उनके इस आउटफिट ने हमारा दिल भी जीत लिया था। इस प्लस-साइज दुल्हन ने बेबी पिंक कलर का पैंटसूट पहना था। इसके साथ उन्होंने लाइट मेकअप रखा था। इस लुक में उन्होंने गुलाबी रंग की पैंट, मैचिंग ब्लेज़र और खूबसूरत गुलाबी दुपट्टा भी पहना था, जो उन्हें काफी स्टाइलिश लुक दे रहा था।
(ये भी पढ़ें- 'TEDx' की स्पीकर शिवानी बाफना ने शादी में पहना था यूनिक पेप्लम स्टाइल लहंगा, दिखीं बेहद सुंदर)
दुल्हन ने अपने इस लुक को चोकर नेकपीस, नथ, मांग टीका और पासा से स्टाइल किया था। हालांकि, उनके पूरे लुक का एक और हाईलाइट उनका 'डोली कलीरा' था। ये कलीरे ‘डोली’ के डिजाइन के बने हुए थे, जो काफी अट्रैक्टिव लग रहे थे। हेयर स्टाइल की बात करें, तो उन्होंने इस लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए बंधे बालों का सहारा लिया। वहीं, उनके दूल्हे ने मैंचिंग पगड़ी और दोशाले के साथ गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी थी।
(ये भी पढ़ें- मराठी दुल्हन ने शादी में पहनी नौवारी साड़ी, 'आनंद-कारज' में सब्यसाची के लहंगे में दिखीं सुंदर)
अपने रिसेप्शन के लिए जैकलीन लेडली ने नीले रंग का स्टेटमेंट गाउन पहना था। इस लुक में भी वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने अपने इस लुक को नेकपीस और इयररिंग्स से स्टाइल किया था। उनकी मेकअप आर्टिस्ट गुनीत विरधी ने ब्राउन ब्लश और न्यूड-टोन्ड लिपस्टिक के साथ उनके लुक को और निखारा था। साथ ही, दुल्हन के लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए गुनीत विरधी ने उनके बालों को चोटी में बांधकर कंप्लीट किया था।
फिलहाल, हमें तो दुल्हन का इंडो-वेस्टर्न लुक काफी पसंद आया। तो आपको उनका लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो हमें अवश्य दें।