सनी लियोनी का 41वां बर्थडे: पति डेनियल ने एक्ट्रेस की तस्वीरें शेयर कर लिखा रोमांटिक नोट

हाल ही में, एक्ट्रेस सनी लियोनी के 41वें बर्थडे पर उनके पति डेनियल वेबर ने एक्ट्रेस की कुछ खास तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

सनी लियोनी का 41वां बर्थडे: पति डेनियल ने एक्ट्रेस की तस्वीरें शेयर कर लिखा रोमांटिक नोट

बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' यानी एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) आज यानी 13 मई 2022 को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके पति डेनियल वेबर (Daniel Weber) ने उनकी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

sunny

सनी लियोनी एक अभिनेत्री और मॉडल हैं। देशभर में उनके लिए दीवानगी इंटरनेट पर देखी जा सकती है। उनकी लोकप्रियता किसी बड़े फिल्मी स्टार से कम नहीं है। साल 2015 में यह आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई थी कि, सनी लियोनी भारतीय सिनेमा के किंग खान शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और कई अन्य लोगों को पछाड़ते हुए लगातार दूसरी बार '2015 की सबसे ज्यादा गूगल की गई भारतीय' सेलिब्रिटी थीं।

sunny

(ये भी पढ़ें- सोनाली कुलकर्णी ने पति कुणाल बेनोडेकर संग दूसरी बार की शादी, बताया- '3 बार हो चुकी है कैंसिल')

13 मई 2022 को डेनियल वेबर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पत्नी सनी लियोनी की दो तस्वीरें साझा कीं और उनके 41वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। पहली तस्वीर जहां एक्ट्रेस के जवानी के दिनों की थी, वहीं दूसरी उनके एक फोटोशूट की है। दोनों ही तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। यहां देखें वो फोटोज।

sunny

sunny

(ये भी पढ़ें- मुमताज ने पति मयूर के साथ शादी, बेवफाई, गर्भपात और मुश्किल गर्भधारण के बारे में की बात)

बिंदास पति ने 'तब वर्सेज अब' की इन तस्वीरों को साझा करते हुए अपनी पत्नी के सराहनीय परिवर्तन की प्रशंसा की। इन तस्वीरों के साथ डेनियल ने एक प्यारे नोट में लिखा, "हैप्पी बर्थडे बेबी। यह बताने के लिए कोई शब्द नहीं है कि, आप कौन बन गईं। आप हर तरह से एक आइकन हैं और जब मुझे लगता है कि, यह संभव नहीं है, तो आप अधिक हासिल करती हैं और इसे बड़ा बनाती हैं। आप वास्तव में हर तरह से एक अद्भुत इंसान हैं। भगवान आपको हर रोज और हर साल देख सकते हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। आपके सपने सच हों।"

daniel

पिछले साल 13 मई 2021 को सनी ने अपने 40वें जन्मदिन पर कनाडा में मनाए गए अपने बर्थडे सेलिब्रेशन को याद किया था। अभिनेत्री ने यह भी याद किया था कि, कैसे उनके पति डेनियल वेबर ने उन्हें सुंदर गिफ्ट्स दिए थे।

sunny

'स्पॉटबॉय' के साथ बातचीत में अपने माता-पिता के साथ कनाडा में मनाए गए बचपन के जन्मदिन को याद करते हुए सनी ने कहा था, "मेरी मां हमेशा मेरे जन्मदिन के लिए केक बनाती थी। मेरे एक जन्मदिन के लिए उन्होंने मुझे एक बार्बी केक बनाया। यह हर लड़की का सपना है। मुझे अपना 13वां जन्मदिन याद है। मेरे सभी स्कूल के दोस्त एक पार्टी के लिए आए थे। मुझे मेरे पसंदीदा संगीत बैंड के लिए एक टेप मिला था। मेरे पास सबसे प्यारे माता-पिता थे, जिन्होंने मेरे जन्मदिन पर मुझे प्यार किया था। मैंने अपने जन्मदिन पर उन्हें सबसे ज्यादा याद किया। मैं हर रोज उनके बारे में सोचती हूं। "

sunny

ये भी पढ़ें- मुनव्वर फारूकी बोले- 'बेटे से मिलने को हैं उत्साहित', पहली बार GF नाजिला पर भी की बात)

फिलहाल, हम भी सनी लियोनी को उनके 41वें जन्मदिन की बधाई देते हैं। वैसे, आपको इनकी तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis