Nita Ambani के 500 करोड़ के पन्ना नेकलेस की कॉपी की महज 178 रुपए में हो रही बिक्री, जानें पूरा मामला

हाल ही में, हमें एक वीडियो मिला है, जिसमें बिजनेसवुमेन नीता अंबानी के 500 करोड़ के पन्ना नेकलेस को 178 रुपए में बेचते हुए देखा जा सकता है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Nita Ambani के 500 करोड़ के पन्ना नेकलेस की कॉपी की महज 178 रुपए में हो रही बिक्री, जानें पूरा मामला

दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) बिजनेस जगत की जानी-मानी हस्ती हैं, जो 'रिलायंस फाउंडेशन' की चेयरपर्सन हैं। अपने बिजनेस वेंचर्स के साथ-साथ नीता अपनी एक्सपेंसिव ज्वेलरी और एक्सेसरीज के लिए भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब, उनका वह पन्ना नेकलेस चर्चा में आ गया है, जिसकी कीमत 500 करोड़ रुपए है।

नीता अंबानी का पन्ना-स्टडेड नेकलेस, जिसकी कीमत है 500 करोड़ रुपए

बता दें कि नीता अंबानी ने 3 मार्च 2024 को अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी के लास्ट डे कांचीपुरम साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने 500 करोड़ रुपए की कीमत वाला पन्ना स्टडेड नेकलेस कैरी किया था। उनके हार में दो बड़े-बड़े पन्ना लगे हुए थे। नीता के इस हार की काफी चर्चा हुई थी और अब एक बार फिर उनका ये नेकलेस सुर्खियों में आ गया है।

nita ambani

nita ambani

बता दें कि हाल ही में 'आरपीजी एंटरप्राइजेज' के अध्यक्ष हर्षवर्धन गोयनका ने अपने 'एक्स' हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि नीता अंबानी के 500 करोड़ रुपए के पन्ना नेकलेस की कॉपी को जयपुर में 178 रुपए में बेचा जा रहा है। हर्ष ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें एक जौहरी को नीता अंबानी के 500 करोड़ के हार को 178 रुपए में बेचते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, ज्वेलर ने नेकलेस में अपनी क्रिएटीविटी को भी एड किया है। दरअसल, उन्होंने नेकलेस को अलग-अलग रंगों में बनाया है।

nita ambani

ambani

harsh goenka

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

नीता अंबानी के महंगे शौक: 90 करोड़ की कार से लाखों की साड़ी-लिपिस्टिक-जूतों तक, जानें सब कुछ

नीता अंबानी के 500 करोड़ के नेकलेस की कॉपी को 178 रुपए में बेचने पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया

हर्षवर्धन गोयनका ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "अब क्या बोलूं! #मार्केटिंग"। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, वैसे ही नेटिजंस ने इस पर हैरानी जताई और अपनी राय रखनी शुरू कर दी। जहां कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में ज्वेलर की तारीफ की, तो वहीं कुछ ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब हर महिला खुश हो सकती है। देखें कमेंट्स। 

nita ambani necklace

nita ambani

nita ambani

nita ambani necklace

nita ambani necklace

जब Nita Ambani ने पहनी थी असली सोने और हीरे-जवाहरात से बनी 40 लाख की साड़ी, देखें तस्वीरें

अब, जैसे कि यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, तो देखना दिलचस्प होगा कि जब अंबानी परिवार की इस पर नजर पड़ेगी, तो उनका क्या रिएक्शन होगा। जबकि कुछ ने कयास लगाए कि ज्वेलर को कानूनी कार्रवाई का सामना करना भी पड़ सकता है। 

nita ambani

Nita Ambani 49 लाख रुपए की बोतल से पीती हैं पानी, जिसमें होता है असली सोने के कण वाला वॉटर, देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, नीता अंबानी के इतने महंगे नेकलेस की कॉपी के इतने सस्ते में बिकने पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis