निक जोनस ने बेटी मालती के बर्थडे बैश प्लानिंग का किया खुलासा, बताया कैसे किया था सेलिब्रेट

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति व सिंगर निक जोनस ने बेटी मालती मैरी चोपड़ा के फर्स्ट बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर बात की है। निक ने बताया कि प्रियंका के साथ उन्होंने इसे कैसे सेलिब्रेट किया।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

निक जोनस ने बेटी मालती के बर्थडे बैश प्लानिंग का किया खुलासा, बताया कैसे किया था सेलिब्रेट

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हॉलीवुड सुपरस्टार निक जोनस से शादी के बाद 'लॉस एंजेलिस' में ही सेटल हो गई हैं। बीते साल जनवरी में प्रियंका चोपड़ा और निक सरोगेसी की मदद से मालती मैरी चोपड़ा (Malti Marie Chopra) के पैरेंट्स बने थे। ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा की लाडली एक साल की हो गई हैं। हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड निक जोनस (Nick Jonas) ने अपनी बेटी मालती के फर्स्ट बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड डिटेल्स के बारे में खुलकर बात की है।

(Priyanka Chopra)

निक ने बताया कैसे सेलिब्रेट किया बेटी का बर्थडे

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मिलकर अपनी नन्ही परी मालती के पहले जन्मदिन को बड़ी ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया है। इस बीच निक जोनस ने अपनी बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन के बारे में बात की है। दरअसल, निक जोनस हाल ही में 'द केली क्लार्कसन' शो मे पहुंचे थे। इस शो के एपिसोड के दौरान निक से मालती के जन्मदिन को लेकर सवाल पूछा गया।

(Priyanka Chopra)

जिस पर निक जोनस ने बताया, ''हम जानते हैं कि हमारी बेटी के जीवन का एक हिस्सा काफी मुश्किलों से गुजरा था। इसके बावजूद वीकेंड पर जब वह एक साल की हुई, तो हमने उसके बर्थडे को एक ग्रैंड सेलिब्रेशन के तौर पर सेलिब्रेट किया। वह काफी सुंदर है और बेस्ट है।'' बता दें कि जन्म के लगभग 100 दिनों बाद प्रियंका और निक अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा को हॉस्पिटल से लेकर घर आए थे।

(पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

जब प्रियंका ने शेयर की थी मालती तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी मालती मैरी चोपड़ा की तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। हालांकि, अभी तक प्रियंका ने मालती के फेस को रिवील नहीं किया है, लेकिन तस्वीरों से ये आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका की एंजल काफी क्यूट है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर मालती की तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं।

इससे पहले, प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ एक क्यूट तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में मां-बेटी 'लॉस एंजेलिस' की सड़कों पर घूमती नज़र आ रही थीं। फोटो में मालती बेबी स्ट्रॉलर में लेटी हुई थीं। तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें

खैर, हमें तो उस दिन का इंतजार रहेगा, जब प्रियंका-निक अपनी बेटी के बर्थडे बैश की तस्वीरें शेयर करेंगे। फिलहाल, आप इस पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis