सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस : NCB ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र

बॉलीवुड के दिंवगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के डेथ केस में एनसीबी ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एक आरोप पत्र दायर किया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस : NCB ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को 2 साल पूरे हो चुके हैं। हालांकि, सुशांत ने आत्महत्या की या उनकी हत्या हुई? इस राज से अभी तक पर्दा नहीं उठ पाया है। इस केस में एक बार फिर हलचल हुई है। हाल ही में, एनसीबी ने सुशांत की गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

sushant

दरअसल, 22 जून 2022 को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस मामले में रिया, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ मुंबई की एक विशेष अदालत में मसौदा आरोप दायर किया है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि, एक बार फिर रिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

sushant

न्यूज एजेंसी 'पीटीआई' के मुताबिक, स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर अतुल सरपांडे का कहना है कि, अभियोजन पक्ष ने सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप बनाए हैं। यही अदालत के समक्ष दायर आरोप पत्र में लिखा है। इस मामले की अगली सुनवाई 12 जुलाई 2022 को होगी।

sushant

(ये भी पढ़ें- पति ऋषि कपूर के निधन के बाद अकेले पड़ गई हैं नीतू कपूर! कहा- 'मेरे साथ कोई नहीं रहता')

लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो अदालत को अभियोजन पक्ष ने रिया और शोविक पर नशीले पदार्थ के सेवन व सुशांत के लिए इन पदार्थों की खरीद-भुगतान के लिए आरोपित करने का प्रस्ताव दिया है। अतुल सरपांडे ने कहा है कि, अदालत सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने वाली है। इस सुनवाई के दौरान रिया और शोविक कोर्ट में मौजूद रहेंगे।

sushant

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने घर पर मृत पाए गए थे। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस केस की ईडी और एनसीबी ने भी अलग-अलग जांच की थी। इसके बाद भी इस केस की गुत्थी सुलझ नहीं पा रही है। सुशांत के फैंस और परिवार को आज भी न्याय की उम्मीद है।

suahnt

बता दें कि, सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया को इस केस में सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, एक महीने जेल में बिताने के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। इस केस में उनके भाई शोविक और कई अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। इन सभी से पूछताछ भी की गई थी। हालांकि, अब इनमें से ज्यादातर जमानत पर बाहर हैं।

sushant

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर के साथ लंदन में मस्ती कर रहे हैं दोनों बेटे, सामने आई जहांगीर की क्यूट तस्वीर)

फिलहाल, NCB द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दायर आरोप पत्र पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis