By Shivakant Shukla Last Updated:
साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के रिश्ते में उथल-पुथल तब से सुर्खियों में थी, जब से एक्ट्रेस ने अपने पूर्व पति नागा चैतन्य के उपनाम 'अक्किनेनी' को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से हटा दिया था। हालांकि, सामंथा और नागा ने अपनी चौथी शादी की सालगिरह से कुछ दिन पहले अलग होने की खबर की घोषणा की थी।
जिन्हें नहीं पता, सामंथा और चैतन्य 6-7 अक्टूबर 2017 को गोवा में दो दिवसीय डेस्टिनेशन वेडिंग में शादी के बंधन में बंधे थे। जहां शादी के करीब चार साल बाद उनके फैंस 'गुड न्यूज' का इंतजार कर रहे थे, वहीं उनके अलग होने की खबर ने कपल के लाखों फैंस के दिल तोड़ दिए। अलगाव की सभी अफवाहें तब समाप्त हो गई थीं, जब कपल ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल से एक बयान जारी किया था। उन्होंने अपने स्टेटमेंट में लिखा था, "हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए। बहुत विचार-विमर्श और विचार के बाद चाई और मैंने अपने रास्ते पर चलने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हम भाग्यशाली हैं कि, एक दशक से अधिक की दोस्ती हमारे रिश्ते का मूल था। हमें विश्वास है कि, दोस्ती हमारे बीच हमेशा एक विशेष बंधन बनाए रखेगी।"
(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने पति के नाम की मेहंदी की फ्लॉन्ट, सूरज नांबियार संग फोटो शेयर कर कही दिल की बात)
खैर, ऐसा लगता है कि, नागा और सामंथा अपने जीवन में आगे बढ़ गए हैं। वहीं अब, 'इंडियाग्लिट्ज़' के साथ एक साक्षात्कार में चैतन्य के पिता नागार्जुन ने खुलासा किया है कि, वह सामंथा ही थीं, जो तलाक चाहती थीं, और उनका बेटा उनके फैसले के लिए सहमत हुआ था। सुपरस्टार ने कहा कि, "नागा चैतन्य ने उनका फैसला स्वीकार कर लिया, लेकिन वह मेरे बारे में बहुत चिंतित था कि, मैं क्या सोचूंगा और परिवार की प्रतिष्ठा का क्या होगा।"
आगे बातचीत में नागार्जुन ने साझा किया कि, सैम और चैतन्य की शादी के चार साल में उन्होंने कभी भी इस तरह की स्थिति का सामना नहीं किया था। जब उन्होंने इसके बारे में सुना तो वह बहुत हैरान रह गए थे, और चैतन्य ने उन्हें सांत्वना दी थी। उसी के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि, "नागा चैतन्य ने मुझे बहुत सांत्वना दी, क्योंकि उसने सोचा कि, मैं चिंतित हो जाऊंगा। वे दोनों वैवाहिक जीवन में 4 साल से साथ हैं, लेकिन उनके बीच इस तरह की कोई समस्या नहीं आई। दोनों इतने करीब थे और मुझे नहीं पता कि, यह मसला कैसे इस फैसले तक पहुंचा। उन्होंने 2021 का नया साल भी एक साथ मनाया था। ऐसा लगता है कि, उसके बाद समस्याएं पैदा हुई थीं।”
(ये भी पढ़ें- कौन हैं मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार? जिस पर आ गया 'नागिन' फेम एक्ट्रेस का दिल)
चाई और सैम द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग होने का बयान जारी करने के कुछ दिनों बाद नागार्जुन ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपना दुख व्यक्त किया था। उन्होंने लिखा था, "मुझे भारी मन से यह कहना पड़ रहा है कि, सैम और चाई (चैतन्य) के बीच जो कुछ भी हुआ, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। एक पत्नी और पति के बीच जो होता है, वह बहुत ही निजी होता है। सैम और चाई दोनों मुझे प्रिय हैं। मेरा परिवार सैम के साथ बिताए पलों को हमेशा संजो कर रखेगा और वह हमें हमेशा प्रिय रहेंगी। भगवान उन दोनों को आशीर्वाद दें।"
रिपोर्ट के अनुसार, सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को हटा दिया है, जिसे उन्होंने लगभग तीन महीने पहले अपने पति नागा चैतन्य से अलग होने की घोषणा करते हुए पोस्ट किया था। सिर्फ इंस्टाग्राम ही नहीं उनके ट्विटर हैंडल से भी पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है। और सामंथा व नागा के विशाल प्रशंसक बहुत खुशी में हैं, क्योंकि उन्होंने इस कदम को कपल के सुलह की आशा के रूप में उम्मीद की है। लेकिन, पोस्ट को अभी भी नागा चैतन्य के इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल पर देखा जा सकता है। तो, ऐसे में पूरी स्थिति थोड़ी अस्पष्ट है।
(ये भी पढ़ें- धनुष और ऐश्वर्या को सुलह कराने में जुटे पिता रजनीकांत, लेटेस्ट रिपोर्ट में हुआ खुलासा)
वर्क फ्रंट की बात करें तो, नागार्जुन अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए कमर कस रहे हैं और दूसरी ओर वह और उनके बेटे नागा चैतन्य फिल्म 'बंगाराजू' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। वैसे, नागार्जुन के इस इंटरव्यू के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।