By Kavita Gosainwal Last Updated:
ये बात सच है कि, जिस दिन एक लड़की की शादी की तारीख तय होती है, उसी दिन से वह अपनी नई जर्नी की शुरुआत करती है, जिसमें वह शादी के बाद जिंदगी में आने वाले बदलावों से लेकर अपना मायका छोड़ने तक, जैसी कई चिंताओं से गुजरती है, जो बिल्कुल भी आसान नहीं है और ना ही कभी होगा। लेकिन, एक सही पार्टनर हर नई दुल्हन की इन चिंताओं को खत्म कर देता है और इस यात्रा को खूबसूरत बनाता है।
एक सच्चे पार्टनर से हर लड़की की इच्छा होती है कि, वह उसे बेइंतहा प्यार करे और उसके माता-पिता को भी सम्मान दे। अब तक हमने आपको कई ऐसे कपल्स के बारे में बताया है, जिन्होंने अपनी शादी के दिन एक-दूसरे को स्पेशल सरप्राइज देकर खास महसूस करवाया है। हमारी भाग्यशाली दुल्हन भी उन्हीं महिलाओं में से एक है, जिनके दूल्हे राजा ने शादी के बाद अपनी दुल्हनिया को एक क्यूट सरप्राइज दिया था। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
(ये भी पढ़ें: शादी में 'फिटनेस कोच' दुल्हन ने भारी लहंगा पहनकर दूल्हे संग मारे पुश-अप्स, यहां देखें प्यारा वीडियो)
मिलिए हमारी मुस्लिम दुल्हन मरहबा से, जो पाकिस्तान के कराची की रहने वाली हैं। मरहबा ने अपने दूल्हे राजा संग शाही अंदाज में शादी रचाई थी, जिसमें हर रस्म को काफी यादगार तरीके से संपन्न किया गया था। दुल्हन ने अपने निकाह में लाल रंग के अनारकली सूट को चुना था, जिस पर भारी भरकम व्हाइट कढ़ाई का वर्क किया गया था। इस सूट में वह बेहद ही प्यारी लग रही थीं। वहीं, ज्वैलरी के नाम पर उन्होंने सिर्फ छोटा-सा मांगटीका, झुमकियां व फ्लोरल कड़े को पेयर किया था।
(ये भी पढ़ें: इस राजपूत दुल्हन ने अपनी शादी में पहना पारंपरिक लहंगा, दिखीं महारानी जैसी सुंदर)
इसके अलावा, मरहबा ने हाईलाइटेड आईशैडो, न्यूड मेकअप और हाथों में सिंपल मेहंदी से अपने लुक में चार-चांद लगाए थे। दूसरी ओर दूल्हे राजा की बात की जाए तो, उन्होंने अपने खास दिन पर सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा चुना था, जिसके साथ उन्होंने सिर पर एक ब्लैक कैप कैरी की थी।
(ये भी पढ़ें: प्लस-साइज दुल्हन ने प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल लुक को किया था कॉपी, दूल्हे राजा संग किया डांस)
हालांकि, इस कपल की शादी में जिसने हमारा ध्यान खींचा, वो है दुल्हन मरहबा का व्हॉट्सएप मैसेज, जो उन्हें निकाह के कुछ समय बाद अपने लविंग हसबैंड की तरफ से मिला था। इस मैसेज में दूल्हे राजा ने अपनी वाइफ पर ढेर सारा प्यार बरसाया था। उन्होंने लिखा था, ‘निकाह मुबारक हो मेरी पत्नी। आप मेरी जिंदगी का वह लापता अंग हो, जिसमें खुशी, इमोशंस, प्यार और वो सब कुछ हैं, जो अब पूरा हो गया है। मेरे लिए यह केवल आपको सम्मान दिखाने के बारे में नहीं है, आप मेरी रानी हैं और हमेशा रहेंगी। मैं हर समय आपके परिवार का सम्मान करूंगा। अल्लाह मुझे आपको जीवन भर खुश रखने की क्षमता और शक्ति प्रदान करे।’
फिलहाल, दूल्हे राजा ने इस एक प्यारे मैसेज के जरिए अपनी वाइफ मरहबा संग अपने रिश्ते को और मजबूत कर लिया है। तो आपको ये मैसेज कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।