प्रेग्नेंट Deepika Padukone ने एंजॉय की डिनर डेट, ब्रीजी ड्रेस संग कैरी किया 3.25 लाख का बैग

हाल ही में, 'मॉम टू बी' दीपिका पादुकोण को डिनर डेट पर एक कूल लुक में देखा गया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

प्रेग्नेंट Deepika Padukone ने एंजॉय की डिनर डेट, ब्रीजी ड्रेस संग कैरी किया 3.25 लाख का बैग

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है, तब से उनकी हर एक झलक आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। हाल ही में, उन्हें मुंबई में डिनर के लिए बाहर निकलते हुए देखा गया। हालांकि, ये उनका लुक था, जो चर्चा का विषय बन गया। 

दीपिका पादुकोण ग्रीन ड्रेस में दिखीं गॉर्जियस

'मॉम टू बी' दीपिका को 8 अगस्त 2024 की रात को मुंबई में डिनर के लिए बाहर निकलते हुए देखा गया। इस दौरान, वह सब्यसाची के ग्रीन कलर के आउटफिट में हमेशा की तरह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट फ्लेयर्ड पैंट कैरी की थी। खुले बाल और और नेचुरल मेकअप उनके लुक को पूरा कर रहे थे। हालांकि, ये उनका प्रेग्नेंसी ग्लो था, जिसने उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम किया। 

deepika padukone

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

दीपिका ने अपनी ड्रेस के साथ लग्जरी ब्रांड 'लुई वुईटन' का बैग कैरी किया था, जिसकी कीमत ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, 3.25 लाख रुपए है। 

deepika padukone

बता दें कि दीपिका और रणवीर सिंह अपने पहले बेबी की उम्मीद कर रहे हैं। स्टार कपल ने 29 फरवरी 2024 को इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी गुडन्यूज की घोषणा की थी। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया था कि बच्चा सितंबर 2024 में आने वाला है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 2018 में शादी की थी। इस जोड़े ने इटली के लेक कोमो में एक डेस्टिनेशन वेडिंग की थी, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। बाद में उन्होंने बेंगलुरु और मुंबई में भव्य रिसेप्शन आयोजित किए थे। बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 2012 में डेटिंग शुरू की थी और 2015 में उन्होंने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी, जिसका खुलासा उन्होंने पिछले साल करण जौहर के चैट शो 'कॉफ़ी विद करण 8' में किया था। 

deepika-ranveer

दीपिका पादुकोण का वर्क फ्रंट

दीपिका के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उनको आखिरी बार प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के साथ फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में देखा गया था। अगली बार वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नज़र आएंगी। 

deepika padukone

फिलहाल, आपको दीपिका का डिनर लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis