बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए फोटोग्रॉफर बनीं मलाइका अरोड़ा, खींची ये तस्वीर!

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को उनकी लविंग गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने अरोड़ा ने क्लिक किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए फोटोग्रॉफर बनीं मलाइका अरोड़ा, खींची ये तस्वीर!

बॉलीवुड के पॉपुलर लव बर्ड्स में से एक अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से जुड़े पोस्ट सोझा करते रहते हैं। हाल ही में, अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को मलाइका अरोड़ा ने क्लिक किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

पहले तो ये जान लीजिए कि, मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से साल 2017 में तलाक लेने के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों अपने रिश्ते को मीडिया के सामने खुले तौर पर स्वीकार करते हैं। अर्जुन और मलाइका साथ में वेकेशन पर जाते हैं, पार्टीज करते हैं। यहां तक कि, लॉकडाउन पीरियड में भी दोनों एक साथ रह रहे थे। मलाइका अर्जुन कपूर से उम्र में भी काफी बड़ी हैं लेकिन कहा गया है ना कि, प्यार में उम्र, रूप, रंग, धर्म व जाति नहीं देखी जाती। ऐसा ही ​कुछ इन दोनों ब्यूटीफुल कपल के बीच भी है। दोनों अक्सर एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते रहते हैं, इसकी झलक हमें सोशल मीडिया के जरिए देखने को भी मिलती रहती है। (ये भी पढ़ें- 'लूडो' फेम पर्ल माने अपने बेबी शॉवर में दिखीं कलरफुल, देखें खूबसूरत तस्वीरें)

अब आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो। दरअसल, 12 जनवरी 2021 को अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की। इस फोटो में वो रात के वक्त बिजली के प्रकाश में खड़े होकर कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं।

इसे शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है, 'एक सपने देखने वाला वह है, जो केवल मून लाइट से अपना रास्ता खोज सकता है। उसके (लड़की) द्वारा क्लिक गया गया।' एक्टर के इस कैप्शन से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस तस्वीर को मलाइका अरोड़ा ने क्लिक किया है। एक्टर की इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

इसके पहले, कपल नए साल के मौके पर वेकेशन एंजॉय करने गोवा गया हुआ था, जहां से दोनों ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 जनवरी 2021 को अपनी लविंग गर्लफ्रेंड मलाइका का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस किसी स्पेशल डिश को तैयार कर रही हैं। हालांकि, वीडियो में मलाइका का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन अर्जुन ने इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा को टैग किया है। अर्जुन कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'जब वह आपके लिए खाना बनाती है।' इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। यहां देखें वीडियो के स्क्रीनशॉट। (ये भी पढ़ें- सोनाली फोगाट के अली गोनी से प्यार-ए-इजहार करने पर अब आया जैस्मिन भसीन का रिएक्शन, कही ये बात)

वहीं, मलाइका अरोड़ा ने नए साल के मौके पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग एक फोटो शेयर करके सभी को न्यू ईयर की बधाई भी दी थी। इस फोटो में मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाले हुए हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ''यह एक नई सुबह है, यह एक नया दिन है, यह एक नया साल है..... 2021।'' इसके साथ ही उन्होंने दिल की इमोजी भी बनाई थी। इस फोटो को भी फैंस ने खूब पसंद किया था। (ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय बच्चन ने शेयर की पति अभिषेक संग 14 साल पुरानी फोटो, बेहद खूबसूरत लग रहा कपल)

फिलहाल, ये कपल अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। इसकी झलक सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलती रहती है। तो आपको अर्जुन और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis