By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान (Soha Ali Khan) और उनके पति कुणाल खेमू अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू (Inaaya Naumi Kemmu) को बेहद प्यार करते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लाडली के साथ बिताए स्पेशल मोमेंट की तस्वीरें व वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, सोहा अली खान ने एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें पिता-बेटी की जोड़ी मस्ती करती दिखाई दे रही है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
पहले तो ये जान लीजिए कि, 'हम हैं राही प्यार के', 'दुश्मन' और 'राजा हिंदुस्तानी' जैसी फिल्मों में एक बाल कलाकार के रूप में लोगों का दिल चुराने वाले कुणाल खेमू का दिल बॉलीवुड के शाही खानदान से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस सोहा अली खान पर आया था। सोहा और कुणाल 25 जनवरी 2015 को शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद 29 सितंबर 2017 को कपल के घर उनकी बेबी गर्ल ‘इनाया’ ने जन्म लिया था। दोनों अपनी क्यूट लिटिल गर्ल के जन्म के बाद से ही अक्सर उसकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, और इस बात में कोई दो राय नहीं है कि अपनी मासूमियत से इनाया लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं।
(ये भी पढ़ें: करीना कपूर के दूसरे बेबी के जन्म के दौरान ऐसा था बड़े भाई तैमूर और कजिन इनाया का रिएक्शन)
अब आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, 14 जुलाई 2021 को सोहा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी इनाया के रूम से कुणाल और इनाया की एक सीसीटीवी रिकॉर्डिंग पोस्ट की, जिसमें बाप-बेटी की जोड़ी की सुबह की मस्ती वाली एक झलक दिखी। सुबह साढ़े छह बजे कुणाल और इनाया का जागना और डांस करना क्यूटनेस से ओवरलोड है। सोहा ने इसे कैप्शन दिया, "हमारे घर में 6:30 बजे! @kunalkemmu #wakeandshake #फादरहुड।" इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में इनाया का रूम भी साफ दिखाई दे रहा है।
25 मई 2021 को कुणाल खेमू के 38वें बर्थडे पर सोहा अली खान ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें बचपन से लेकर अब तक के उनके खास पलों को शामिल किया गया था, जिसमें अभिनेता की अपनी नन्ही इनाया नौमी खेमू के साथ कुछ अनमोल तस्वीरें भी शामिल थीं। सोहा ने वीडियो को कैप्शन दिया था, "एक और साल, एक और लॉकडाउन... मगर मुझे खुशी है कि आप मेरे साथ हैं और इस फेज से गुजर रहे हैं। कहा जाता है कि, Gemini वालों के दो अलग-अलग पहलू होते हैं। मगर आप विभिन्न पहलुओं का एक संगम हैं। आप परफेक्शन का एक उदाहरण हैं। आप जैसे भी हैं मुझसे मिलकर पूरे हो जाते हैं। इन तस्वीरों को वीडियो में संजोने के लिए @entropydigital का शुक्रिया।"
(ये भी पढ़ें: सोहा का हाथ मांगने इस अंदाज में मां शर्मिला टैगोर के पास पहुंचे थे कुणाल, खाना पड़ा था जला हुआ खाना)
सोहा अली खान अपने बेटी की बहुत अच्छे से परवरिश करती हैं। बीते दिनों ‘ई-टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में सोहा ने कहा था कि, ‘जो कुछ भी मैं करती हूं, या कहती हूं, जरूरी नहीं कि मैं बिल्कुल परफेक्ट करती हूं। कभी-कभी मैं गलतियां भी करती हूं। हालांकि, कोरोना महामारी के दौरान पॉजिटिविटी देखना बहुत जरूरी है। सबसे बड़ी बात है कि, बच्चे अपनी सहानुभूति खो रहे हैं। पेरेंट्स कभी भी प्रोफेशनल टीचर्स नहीं बन सकते हैं। बच्चे स्कूल में सिखाई गई चीजों को भूल रहे हैं।’
(ये भी पढ़ें: वो 6 मौके जब सोहा अली खान बेटी इनाया संग सेम ड्रेस में आईं नजर, खूबसूरत लग रही मां-बेटी की जोड़ी)
इसके अलावा सोहा अली खान ने बताया था कि, कोरोना महामारी के दौरान बच्चों को वो करने देना चाहिए, जो वो चाहते हैं, जिनसे उन्हें खुशी मिलती है। सोहा ने कहा था, ‘वर्तमान समय में, बच्चों को वो करने देना चाहिए, जो वो करना चाहते हैं। कभी-कभी, आपको दूर जाने, जिम्मेदारियों को सौंपने और थोड़ा आराम करने की जरूरत होती है। यह हम सभी के लिए अप्राकृतिक स्थिति है। हम ये भी नहीं जानते हैं कि, बच्चों के साथ क्या हो रहा है। उनकी खुशी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्हें पढ़ाना और अनुशासित करना महत्वपूर्ण है, लेकिन उनके साथ कुछ एक्टिविटीज करना भी जरूरी है। मेरी बेटी (इनाया) को मेरे साथ रोटियां बनाना बहुत पसंद है। ये उसे रिलैक्स रखता है। इसलिए जब कुछ नहीं होता, हम साथ में रोटी बनाते हैं।’
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, सोहा और कुणाल अपनी बेटी को जितना लाड़ प्यार करते हैं, उतना ही वह उसे हर मायने में अच्छी परवरिश भी दे रहे हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।