By Shivakant Shukla Last Updated:
दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर की बेटी करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनके लिए उम्र महज एक संख्या है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना 49वां जन्मदिन मनाया, जब वह पेरिस में एक ड्रीमी वेकेशन के लिए रवाना हुई थीं। अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम का आनंद लेने और अपने इंस्टा हैंडल पर इसकी झलक दिखाकर अपने फैंस को खुश करने के बाद, करिश्मा मुंबई वापस आ गई हैं।
15 जुलाई 2023 को करिश्मा कपूर को उनके बेटे कियान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अभिनेत्री को कैजुअल ड्रेस में देखा गया, जिसमें स्वेटशर्ट और जॉगर्स शामिल थे। अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने ब्राउन कलर का लक्ज़री हैंडबैग और सनग्लासेस चुने थे।
वहीं, उनके बेटे को ब्लू कलर की टी-शर्ट और व्हाइट पैंट पहने देखा गया। हालांकि, कियान को फोटो खिंचवाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखी और वह अपनी मां करिश्मा से दूर जाते हुए देखे गए, जबकि करिश्मा उन्हें अपने साथ चलने के लिए कहते हुए दिखाई दीं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस सोच रहे हैं कि कियान एयरपोर्ट पर अजीब व्यवहार क्यों कर रहा था। उन्होंने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी और स्टार किड को उनके अजीब व्यवहार के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। जहां एक यूजर ने कमेंट किया, "उनका बेटा दुखी दिख रहा है", वहीं दूसरे ने लिखा, "बच्चा बेज्जती करवा रहा है"। इसी बीच एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'इतना पतला क्यों।'
करिश्मा कपूर ने कई बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ रोमांस किया, लेकिन कोई भी उनका दिल नहीं जीत सका। हालांकि, यह दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन संजय कपूर थे, जिन्होंने उनका दिल चुरा लिया था। दोनों ने 29 सितंबर 2003 को एक भव्य विवाह समारोह में शादी की थी। जरी वर्क से सजे पिंक लहंगे में अभिनेत्री दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने सिल्वर एंड गोल्डन ज्वेलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया था।
करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे समायरा व कियान हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश साल 2014 में किन्हीं कारणों से दोनों अलग हो गए। उनकी तलाक की प्रक्रिया आसान नहीं थी, क्योंकि कपल ने न केवल एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाए, बल्कि करिश्मा ने दहेज उत्पीड़न का मामला भी दायर किया था। इसके अलावा, कानूनी लड़ाई के बाद करिश्मा ने अपने बच्चों की कस्टडी हासिल कर ली, जबकि संजय को केवल उनसे मिलने का अधिकार दिया गया।
जब करिश्मा ने अपने पूर्व पति के साथ मनाया था बेटे कियान का 13वां बर्थडे...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, करिश्मा कपूर और उनके बेटे कियान के वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।