By Shivakant Shukla Last Updated:
एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) समुद्री तट से बेहद प्यार करती हैं और अब उनके बेटे तैमूर व जेह भी अपनी मां की तरह वॉटर बेबी बन गए हैं। हाल ही में, मां-बेटों की तिकड़ी अपनी मौसी व अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ मालदीव के लिए रवाना हुई थीं। करीना ने अब अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मालदीव से कुछ झलकियां शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, 14 मार्च 2022 को करीना कपूर खान अपने बच्चों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। करीना कपूर के साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर भी मौजूद रहीं और अपनी बहन के साथ वेकेशन पर जाने के लिए एक्साइटेड दिखी थीं। अब दोनों बहनें अपनी फैमिली के साथ मालदीव में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं, इसकी कुछ झलकियां भी सामने आई हैं।
(ये भी पढ़ें- रवीना टंडन ने बेटी राशा के 17वें बर्थडे पर शेयर किया खास पोस्ट, 'गायत्री मंत्र' गाती दिखीं लाडली)
अब आइए आपको करीना द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट तस्वीर दिखाते हैं। दरअसल, 16 मार्च 2022 को करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर समुद्र तट से एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका एक साल का बेटा जेह दिखाई दे रहा है। फोटो में मां-बेटे को धूप और रेत के बीच पोज देते हुए देखा जा सकता है। करीना और उनके बेटे ने कैमरे की तरफ अपनी पीठ किया हुआ है। जहां करीना ने एक स्टाइलिश स्विमसूट पहना है, वहीं उनके बच्चे जेह को नीले रंग के शॉर्ट्स में समुद्र तट पर अपने खिलौनों के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। ये मोमेंट बहुत ही प्यारा है। बेबो ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "वापस जहां से मैं जुड़ी हुई हूं।"
मालदीव वेकेशन पर करीना के साथ उनके भांजे कियान राज कपूर और बेटे तैमूर भी समुद्री एडवेंचर पर गए हैं। इससे पहले, करीना ने दूर से क्लिक की गई उनकी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों समुद्र तट पर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे थे। करीना ने इस फोटो को शेयर करते हुए कियान की मां और अपनी बहन एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को भी टैग किया था और उन्होंने कैप्शन के बारे में सोचने में ज्यादा समय बर्बाद नहीं किया था, बस दो दिल इमोजी के साथ "ब्रदर्स" लिखा था।
(ये भी पढ़ें- आकाश अंबानी-श्लोका मेहता ने बेटे पृथ्वी को 1 किमी तक फैली हाई सिक्योरिटी के बीच छोड़ा स्कूल)
अभिनेत्री ने अपने ओटीटी डेब्यू के लिए तैयारी शुरू करने से पहले एक बहुत जरूरी ब्रेक लिया है। जी हां, करीना नेटफ्लिक्स के जापानी लेखक कीगो हिगाशिनो द्वारा रचित 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' के स्क्रीन रूपांतरण में अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने आज यानी 16 मार्च 2022 को अपने ओटीटी डेब्यू की घोषणा की और सुजॉय घोष के साथ एक तस्वीर साझा की जो फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म में जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, करीना जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगी। फिलहाल, आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।