Janhvi Kapoor को फूड पॉइजनिंग होने पर BF Shikhar की मां ने रखा था ख्याल? अस्पताल में थीं उनके साथ

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के एक-दूसरे को डेट करने की अफवाह है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिनों एक्ट्रेस को हुई फूड पॉइजनिंग के दौरान शिखर की मां उनके साथ अस्पताल में थीं। आइए बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Janhvi Kapoor को फूड पॉइजनिंग होने पर BF Shikhar की मां ने रखा था ख्याल? अस्पताल में थीं उनके साथ

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoorको कुछ दिन पहले सीरियस फूड पॉइजनिंग की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई घंटों तक बेहोशी की हालत में रहने के बाद अभिनेत्री को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उस समय उनके पिता बोनी कपूर यात्रा पर थे। यही वह समय था, जब उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की मां ने अभिनेत्री की देखभाल की और रात में उनके बिस्तर के पास रहीं। 

शिखर पहाड़िया की मां ने अस्पताल में की थी जान्हवी कपूर की देखभाल?

इस महीने की शुरुआत में जान्हवी कपूर को पेट में तकलीफ की शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच करने पर डॉक्टरों ने बताया था कि यह सीरियस फूड पॉइजनिंग का मामला था। इस समय, अभिनेत्री चाहती थीं कि उनका परिवार उनके साथ रहे, लेकिन चूँकि उनके पिता व अभिनेता-निर्माता बोनी कपूर देश से बाहर थे, इसलिए कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की मां ने उनकी मां की तरह उनकी देखभाल की थी। ​​'बॉम्बे टाइम्स' को एक सूत्र ने बताया, “शिखर की मां स्मृति शिंदे रात भर अस्पताल में जान्हवी के बिस्तर के पास रहीं। उन्होंने अगले दिन भी युवा अभिनेत्री पर नजर रखी।" 

janhvi

जब जान्हवी कपूर हुईं फूड पॉइजनिंग का शिकार 

जब जान्हवी कपूर अपनी आने वाली फ़िल्म ​​'उलझ​​' के प्रमोशन में व्यस्त थीं, तभी उनकी तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने से कुछ दिन पहले वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की तीन दिवसीय ग्रैंड वेडिंग की पार्टी में भी शामिल हुई थीं। शुक्र है कि उन्हें 20 जुलाई 2024 को छुट्टी दे दी गई थी। अपडेट की पुष्टि करते हुए उनके पिता बोनी कपूर ने ​​'जूम​​' को बताया था, "उन्हें आज सुबह छुट्टी दे दी गई। अब वह पहले से काफ़ी बेहतर हैं।"

janhvi

जब Janhvi Kapoor ने पहली बार दिल टूटने के बारे में की बात, कहा- 'लेकिन वही शख्स वापस आया' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जान्हवी कपूर का वर्क फ्रंट

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर ने साल की शुरुआत रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म ​​'मिस्टर एंड मिसेज माही​​' से की थी, जिसमें उनके साथ राजकुमार राव भी थे। इसके तुरंत बाद, उन्होंने अपनी आने वाली जासूसी थ्रिलर फ़िल्म ​​'उलझ​​' का प्रमोशन शुरू कर दिया था। सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित और विनीत जैन द्वारा निर्मित इस फिल्म में गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग और आदिल हुसैन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ​​'उलझ​​' 2 अगस्त 2024 को रिलीज़ होने वाली है।

janhvi

जब Janhvi Kapoor ने Kapil के शो पर कही Shikhar Pahariya संग खुश रहने की बात, कहा- 'मैं जिस शिखर..' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, अपनी होने वाली सासू मां द्वारा जान्हवी की केयर पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis