Janhvi Kapoor ने BF Shikhar Pahariya संग अपनी वेडिंग प्लान का किया खुलासा, कहा- 'मैं अभी..'

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने आखिरकार बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ अपनी शादी की अफवाहों पर सफाई दी और बताया कि वह कब शादी करने की योजना बना रही हैं। आइए बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Janhvi Kapoor ने BF Shikhar Pahariya संग अपनी वेडिंग प्लान का किया खुलासा, कहा- 'मैं अभी..'

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है और इसमें राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। इस बीच, शिखर पहाड़िया के साथ उनके रिश्ते की भी खूब चर्चा हो रही है। बीते दिनों ऐसी अफवाहें भी उड़ी थीं कि वह जल्द ही शिखर के साथ घर बसाने की योजना बना रही हैं। अब, जान्हवी ने आखिरकार इन अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जान्हवी कपूर ने अपनी शादी की अटकलों पर दी प्रतिक्रिया

'टाइम्स ऑफ इंडिया' से बातचीत में जान्हवी कपूर ने खुलासा किया कि वह अक्सर अपनी शादी की खबरें पढ़ती रहती हैं, लेकिन यह किसी भी तरह से सही नहीं है। जान्हवी के शब्दों में, "मैंने हाल ही में कुछ बहुत ही बेवकूफी भरी खबर पढ़ी, जिसमें कहा गया कि मैंने किसी रिश्ते को पक्का कर लिया है और मेरी शादी होने वाली है। लोगों ने 2-3 आर्टिकल में बताया गया है कि मैं शादी करने जा रही हूं। वे एक हफ़्ते में मेरी शादी करवा रहे हैं, जिससे मैं सहमत नहीं हूं। मैं इस समय काम करना चाहती हूं।"

janhvi

जब जान्हवी कपूर ने तिरुपति मंदिर में शादी की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया 

कुछ दिनों पहले, ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि जान्हवी अपने बॉयफ्रेंड शिखर के साथ तिरुपति मंदिर में एक गोल्डन साड़ी में शादी करेंगी। एक पैपराजी पेज ने जान्हवी और शिखर की शादी की घोषणा करते हुए एक पोस्ट शेयर की थी और कमेंट सेक्शन में जान्हवी ने अपनी शादी की सभी अटकलों को खारिज करते हुए लिखा था, 'कुछ भी'।

janhvi

Janhvi Kapoor की नेट वर्थ है 82 करोड़, प्रति फिल्म लेती हैं 5 करोड़ रुपए, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब जान्हवी कपूर ने की शिखर पहाड़िया संग अपने रिश्ते की पुष्टि 

9 अप्रैल 2024 को जान्हवी कपूर ने मुंबई में अपने पिता बोनी कपूर की फिल्म 'मैदान' की स्क्रीनिंग में भाग लिया था। रेड कार्पेट पर पैपराजी के लिए पोज देते हुए जान्हवी व्हाइट पैंटसूट और मैचिंग हील्स में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने पिता और भाई अर्जुन कपूर के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं।

janhvi

हालांकि, इस दौरान जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा था, वह था जान्हवी का कस्टमाइज्ड नेकलेस, जिस पर उनके बॉयफ्रेंड का निकनेम 'शिकू' लिखा था। हैरानी की बात ये थी कि वह इसे सार्वजनिक रूप से फ्लॉन्ट कर रही थीं। इस तरह से उन्होंने शिखर पहाड़िया संग अपने रिश्ते की पुष्टि की।

janhvi

फिलहाल, जान्हवी कपूर के इस खुलासे पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.