Isha Ambani ने भाई Anant की शादी में लुक 3 के लिए पहनी फ्लोरल-एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी, दिखीं गॉर्जियस

ईशा अंबानी अपने भाई अनंत अंबानी की शादी में लुक 3 के लिए मनीष मल्होत्रा ​​की साड़ी पहनी थी, जिसमें व​ह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Isha Ambani ने भाई Anant की शादी में लुक 3 के लिए पहनी फ्लोरल-एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी, दिखीं गॉर्जियस

यंग बिजनेसवुमेन ईशा अंबानी (Isha Ambani) अपने फैशन सेंस से सभी को सरप्राइज करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। अपने भाई अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में ईशा ने अपने फैशन पिक्स से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 12 जुलाई 2024 को अनंत और राधिका की शादी हुई। इस मौके पर ईशा ने एक बार फिर अपने ट्रेडिशनल लुक से सभी का दिल जीता। 

अनंत-राधिका की शादी में लुक 3 के लिए ईशा अंबानी ने पहनी मनीष मल्होत्रा ​​की फ्लोरल-एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी

अपने भाई अनंत अंबानी की शादी में लुक 3 के लिए ईशा अंबानी ने मनीष मल्होत्रा ​​की फ्लोरल साड़ी पहनी। साड़ी व्हाइट कलर की थी और उस पर पिंक, ऑरेंज और म्यूट पिंक कलर की फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी थी। बॉर्डर को गोल्डन जरी से हाईलाइट किया गया था। ईशा ने अपनी साड़ी को गोल्डन दुपट्टे और मैचिंग ब्लाउज के साथ पहना था, जिसके स्लीव्स पर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जिससे वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

isha ambani

isha ambani

पिंक, ब्लू, ग्रीन और ऑरेंज कलर के दुर्लभ हीरों से सजे एक बड़े डायमंड नेकलेस के साथ (जो कस्टम-कट पोर्ट्रेट डायमंड्स के बेस पर खिले हुए थे) ईशा ने अपने लुक को और भी निखारा था। उन्होंने मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और एक रिंग भी पहनी थी। न्यूड-बेस्ड मेकअप उनके लुक को पूरा करने के लिए काफी था और वह वाकई एक परी की तरह लग रही थीं।

isha ambani

isha ambani

Shloka Mehta 'देवर' Anant Ambani को दूल्हे राजा लुक में देखकर हुईं हैरान, Isha ने उतारी 'बुरी नजर' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ईशा अंबानी ने नीता अंबानी के साथ पहना 'रंगकट' घाघरा

अनंत और राधिका की शादी में लुक 1 के लिए ईशा ने अबू जानी संदीप खोसला का 'रंगकट' घाघरा चुना था। लहंगे पर जरदोजी की कढ़ाई की गई थी। ईशा ने अपने लहंगे को नक्शी और सिंपल गोल्ड से बने मल्टीकलर कटोरी ब्लाउज के साथ पहना था, जिसमें स्वारोवस्की क्रिस्टल भी थे। ब्लाउज में स्वीटहार्ट नेकलाइन थी और ईशा ने मैचिंग दुपट्टे के साथ अपने आउटफिट को पूरा किया था। बड़े नेकपीस ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। 

isha ambani

Radhika Merchant ने अपनी विदाई के लिए मल्टी-पैनल्ड लहंगे के साथ पहनी रियल गोल्ड 'कर्चुपी' वर्क चोली। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अनंत की शादी में ईशा अंबानी ने पहना रेड शरारा सेट

अनंत अंबानी की बारात में पूरा बॉलीवुड डांस करने में व्यस्त था। हालांकि, ईशा अंबानी के लुक ने हमारा ध्यान खींचा। इसके लिए उन्होंने रेड कलर का शरारा सेट पहना था, जिस पर फुल गोल्डन वर्क किया हुआ था। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और ईशा अंबानी ने अपने पैर हिलाए। अपने शरारा सेट के साथ ईशा ने झुमके और मांग टीका पहना था, जिसने उनके लुक को और भी निखार दिया था।

isha ambani

क्लिप देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम मनीष मल्होत्रा ​​की साड़ी में ईशा की खूबसूरती देखकर सरप्राइज हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis