By Pooja Shripal Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा (Harman Baweja) और उनकी पत्नी साशा रामचंदानी (Sasha Ramchandani) अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। बावेजा के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि, साशा 4 महीने की गर्भवती हैं और बच्चे के दिसंबर में आने की उम्मीद है। हालांकि, अभी कपल की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
(ये भी पढ़ें- आदिवि शेष ने अपनी शादी की प्लानिंग पर की बात, अभिनेत्री सुप्रिया यारलागड्डा संग जुड़ चुका है नाम)
बता दें कि, साशा और हरमन ने दिसंबर 2020 में चंडीगढ़ में सगाई की थी। इसके बाद दोनों ने 21 मार्च 2021 को कोलकाता में एक गुरूद्वारे में शादी रचाई थी। अब शादी के एक साल बाद खबर है कि, साशा प्रेग्नेंट हैं। कपल के करीबी सूत्र ने 'पिंकविला' से बातचीत में बताया, ''साशा 4 महीने की गर्भवती हैं और बच्चे के दिसंबर में आने की उम्मीद है।''
साशा एक न्यूट्रीशन हेल्थ कोच हैं। वहीं, हरमन बावेजा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2008 में आई फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से की थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद हरमन ने प्रियंका के साथ 'विक्ट्री', 'ढिश्कियाऊं' और आशुतोष गोवारिकर की 'व्हाट्स योर राशी' जैसी फिल्मों में भी काम किया था। एक अभिनेता के रूप में वह आखिरी बार साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'चार साहिबजादे: राइज ऑफ बंदा सिंह बहादुर' में नजर आए थे।
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए दूसरे बच्चे की कर रहीं प्लानिंग! जानें क्या कहती है रिपोर्ट)
फिलहाल, हम भी हरमन और साशा को हार्दिक बधाई देते हैं।