By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shipa Shetty kundra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह यहां पर अपने फैंस के लिए इंट्रेस्टिंग फोटोज व वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) अपने बेस्ट फ्रेंड व एक्टर हरमन बावेजा (Harman Baweja) की शादी में पहुंचे। इस दौरान वेडिंग फेस्टिविटीज में उनके पति ने जमकर डांस किया, जिसका मजेदार वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
आपको हम वो तस्वीर दिखाएं, इसके पहले शिल्पा और राज की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। शिल्पा शेट्टी से पहले राज कुंद्रा ने साल 2003 में कविता से शादी की थी। कविता और राज की एक बेटी भी हुई, लेकिन इनका यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और तलाक हो गया था।
इसके बाद राज की जिंदगी में शिल्पा ने दस्तक दी। दोनों की पहली मुलाकात तो लंदन में हुई थी, जब रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' (2007) जीतने के बाद शिल्पा शेट्टी काफी मशहूर हो गई थीं। दोनों की पहली मुलाकात शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड S2 के प्रमोशन के दौरान हुई थी। राज ने शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड को प्रमोट करने में मदद की थी। ऐसे में शिल्पा को राज का फ्रेंडली नेचर बेहद पसंद आया था, जिसके बाद शिल्पा उन्हें मन ही मन चाहने लगी थीं। धीरे-धीरे दोनों ने डेटिंग करना शुरू कर दिया। दोनों ने काफी दिनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 22 नवंबर 2009 को शादी कर ली। शादी के बाद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी दो बच्चों के पैरेंट्स बने। कपल का एक बेटा है, जिसका नाम वियान है। वहीं, साल 2020 में शिल्पा सरोगेसी के जरिये एक बेटी की भी मां बनी हैं, जिनका नाम उन्होंने समीशा रखा है। शिल्पा अपने दोनों बच्चों का खास ख्याल रखती हैं।
अब आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो, जिसका हमने ऊपर जिक्र किया है। दरअसल, एक्टर हरमन बावेजा (Harman Baweja) अपनी मंगेतर साशा रामचंदानी (Sasha Ramchandani) संग शादी करने जा रहे हैं। उनकी प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में शिरकत करने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी पहुंचे। इस दौरान संगीत सेरेमनी में राज कुंद्रा ने पंजाबी गाने पर जमकर डांस किया। इसका एक मजेदार वीडियो 21 मार्च 2021 को शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा किसी फंक्शन में पंजाबी गाने पर मस्त होकर डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके डांस करने का अंदाज एक्ट्रेस को खूब पसंद आया है। (ये भी पढ़ें: सबा अली खान ने शेयर की भाभी करीना के दूसरे बच्चे की फोटो, एक महीने के हुए तैमूर के छोटे भाई)
शिल्पा ने उनकी तारीफ करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हसबैंड की तारीफ का पोस्ट। हरमन की संगीत सेरेमनी में डांस फ्लोर पर आग लगा रहे हैं। जब भी मैं यह वीडियो देख रही हूं, ओह मॉय गॉड मुस्कुराना बंद नहीं कर पा रही हूं। भांगड़ा!! यह बिल्कुल #superseupar @rajkundra9 मार डाला।' इस कैप्शन के साथ ही एक्ट्रेस ने कई सारे इमोजी भी बनाए हैं। ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है और लोग इस पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
वहीं, राज कुंद्रा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपने डांस का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'जब आपकी बेस्टी की शादी हो रही है तो, संगीत हमेशा कमाल का होना चाहिए। #harmansasha क्या कहते हैं दिलजीत दोसांझ प्राजी? थैंक्स @baweja.aaryan कमाल की कोरियोग्राफी के लिए हमने इसे रॉक किया! #sangeet।' इस वीडियो पर शिल्पा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट में लिखा है, 'हूहूहूहूहू कुकी मार डाला। सुपर से बहुत ऊपर राज कुंद्रा।' (ये भी पढ़ें: हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने सेकेंड प्रेग्नेंसी पर की बात, कहा 'हमेशा से चाहती थी दूसरा बच्चा')
यही नहीं, राज कुंद्रा ने एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें भांगड़े पर काफी लोग डांस करते हुए देखे जा सकते हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'हरमन वेडिंग।'
इसके अलावा, एक्टर आमिर अली ने भी अपने इंस्टाग्राम पर हरमन बावेजा की हल्दी सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों मस्ती करते हुए देखे जा सकते हैं। (ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने अपने और निक जोनस के लिए चुना एक शॉर्ट नेम, सिंगर ने दी जानकारी)
जानकारी के लिए बता दें कि, हरमन ने 2020 के दिसंबर में न्यूट्रीशन हेल्थ कोच साशा रामचंदानी से चंडीगढ़ में सगाई की थी। ‘पिंकविला’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों लव बर्ड्स आज यानी 21 मार्च 2021 को कोलकाता में सात फेरे लेंगे। बताया जा रहा है कि इंडस्ट्री के काफी कम लोग ही वेडिंग में शरीक होंगे। इसके साथ ही उनके परिवारवालों की मुंबई में शादी के बाद रिसेप्शन होस्ट करने की कोई प्लानिंग नहीं है।
फिलहाल, हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं और जल्द ही कपल की शादी की तस्वीरें भी सामने आ जाएंगी। तो एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में राज कुंद्रा का डांस कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।