By Pooja Shripal Last Updated:
बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को इस दुनिया को अलविदा कहे 2 साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अब तक उनके फैंस उनके जाने का गम नहीं भुला पाए हैं। सुशांत 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनकी आकस्मिक मौत को उनके ज्यादातर फैंस और परिवार ने मर्डर बताया था, जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पर शक किया गया था। एक्टर के निधन के बाद से अब तक उनके परिवार वाले न्याय और उनकी मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। आज अगर वह जीवित होते, तो अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे होते। सुशांत के बर्थडे पर उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के 37वें जन्मदिन के मौके पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह दिवंगत एक्टर के साथ नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में दोनों कॉफी मग के पीछे से सेल्फी क्लिक कर रहे हैं, जिसमें केवल एक्ट्रेस की आंखें ही देखी जा सकती हैं, जबकि सुशांत का आधा चेहरा दिख रहा है। वहीं, दूसरी फोटो में दोनों एक साथ सेल्फी लेते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ रिया ने अनंत और बिना सीमा को दर्शाने वाले इमोजी के साथ '+1' लिखा है।
इस बीच, उनकी बहनों प्रियंका सिंह और श्वेता सिंह कीर्ति ने इमोशनल नोट्स के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कर अपने भाई को याद किया है। 21 जनवरी 2023 को श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरों वाला एक फोटो कोलाज साझा किया। कोलाज में, हम सुशांत सिंह राजपूत को अपने भांजे निर्वाण कीर्ति और भांजी के साथ खेलते हुए देख सकते हैं। इन तस्वीरों के साथ श्वेता ने कैप्शन में एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरा क्यूट सा स्वीट सा भाई...आप जहां भी हों हमेशा खुश रहें (मुझे ऐसा लगता है कि आप शिव जी के साथ कैलाश में घूम रहे होंगे) हम आपको अनंत प्यार करते हैं! कई बार आपको नीचे देखना चाहिए और देखना चाहिए कि कैसे तुमने बहुत जादू किया है। तुमने अपने जैसे सोने के दिल से इतने सारे सुशांत को जन्म दिया है। मुझे तुम पर बहुत गर्व है मेरे बच्चे और हमेशा रहेगा। #sushantday #sushantmoon।"
प्रियंका सिंह ने भी अपने भाई के जन्मदिन पर अपनी शादी की एक दुर्लभ तस्वीर पोस्ट की है। 11 साल पुरानी तस्वीर में प्रियंका अपने पति के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं, जबकि उनके भाई सुशांत को चावल से भरी थाली पकड़े हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में सुशांत ब्लैक कुर्ता-पायजामा में हैंडसम लग रहे थे। अपनी शादी की इस बेशकीमती तस्वीर के साथ प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा है, "11 साल पहले, जब आपने सिड और मेरी यूनियन की शोभा बढ़ाई थी। हमें आज भी महसूस होता है कि आप हमारे आस-पास हैं। मेरे अनन्त सनशाइन सुशांत, लेकिन हमारा त्रिशूल जैसा कि आप हमें कहते हैं, टूट गया है!" इसके साथ ही प्रियंका ने फैंस ने 21 जनवरी 2023 को शाम 4 बजे के आसपास '#SushantMoon' यूज करने के लिए कहा और इस दिन को 'सुशांत डे' के तौर पर मनाने की गुजारिश की।
फिलहाल, हम भी एक्टर को नम आंखों से उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर श्रद्धांजलि देते हैं। वैसे, प्रियंका और श्वेता द्वारा शेयर की गई तस्वारों पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।