गौरव तनेजा की गिरफ्तारी पर Zomato ने कसा तंज, तो ​​Youtuber ने दिया मजेदार जवाब

हाल ही में, यूट्यूबर गौरव तनेजा की गिरफ्तारी पर फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने तंज कसा था, जिसका अब गौरव ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

गौरव तनेजा की गिरफ्तारी पर Zomato ने कसा तंज, तो ​​Youtuber ने दिया मजेदार जवाब

'फ्लाइंग बीस्ट' के नाम से मशहूर यूट्यूबर गौरव तनेजा (Gaurav Taneja) 9 जुलाई 2022 को मेट्रो कोच में बर्थडे मनाने को लेकर गिरफ्तार कर लिए गए थे। हालांकि, कुछ घंटों तक पुलिस हिरासत में रखने के बाद गौरव को जमानत दे दी गई थी। अब सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन को लेकर तमाम तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं। अब फूड डिलीवरी कंपनी ने भी गौरव की गिरफ्तारी पर तंज कसा है, जिस पर खुद यूट्यूबर ने मजेदार जवाब दिया है। 

gaurav taneja

पहले ये जान लीजिए कि, 9 जुलाई 2022 को गौरव तनेजा का 36वां जन्मदिन था, जिसे खास तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए उनकी पत्नी रितु राठी ने नोएडा सेक्टर 51 में मेट्रो का एक पूरा कोच बुक किया था। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इसकी जानकारी दी थी। फिर क्या था, ये जानकारी मिलते ही हजारों फैंस अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए मेट्रो स्टेशन पहुंच गए थे और वहां भीड़ लगा दी थी। ऐसे में पुलिस ने गौरव तनेजा को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 और 188 के उल्लंघन के लिए गिरफ्तार कर लिया था। अब 'जोमैटो' ने इस पर तंज कसा है।  

gaurav taneja

(ये भी पढ़ें- रिया चक्रवर्ती और भाई शोविक पर NCB ने अवैध ड्रग तस्करी और 'गांजा' खरीदने का लगाया आरोप)

12 जुलाई 2022 को फूड डिलीवरी कंपनी 'जोमैटो' ने गौरव तनेजा की गिरफ्तारी पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया। ट्वीट में लिखा था, "आश्चर्य है कि, कल से मेट्रो स्टेशन पर कोई केक ऑर्डर क्यों नहीं कर रहा है?" यह ट्वीट तुरंत इंटरनेट पर वायरल हो गया और लोगों ने गौरव को उनकी बर्थडे पार्टी बर्बाद होने पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, यूट्यूबर 'जोमैटो' के इस ट्वीट को पढ़कर खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी अपने अंदाज में इसका जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा, "हाय @zomato, मैं अपनी पत्नी के जन्मदिन के लिए एक सरप्राइज प्लान करना चाहता हूं।"

zomato

गौरव के सेंस ऑफ ह्यूमर और उनका मजाकिया जवाब भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो गया। गौरव के जवाब के बाद 'Zomato' के कस्टमर केयर ने भी जवाब दिया। कंपनी की तरफ से किए गए ट्वीट में लिखा गया, "आपकी पत्नी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आशा है कि, वह आपको ट्विटर पर फॉलो नहीं करती हैं!"

zomato

इसके साथ ही, गौरव ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मेट्रो के उस कोच की फोटो लगी है, जिसमें उनका बर्थडे सेलिब्रेशन होना था। कोच पर हमें यूट्यूबर का बड़ी सी फोटो देखने को मिलती है। वीडियो के बैकग्राउंड में 'गाड़ी बुला रही है' गाना सुना जा सकता है। इस पर उन्होंने लिखा है, ''गाड़ी और पुलिस दोनों बुला रही हैं।''

gadi

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने सासू मां को विश किया बर्थडे, कहा- 'आपको पाकर धन्य हूं', भाई को भी दी बधाई)

इससे पहले, गौरव तनेजा और उनकी पत्नी रितु राठी ने इस गिरफ्तारी पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए एक बयान में कहा था कि, उन्होंने जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए 'नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड' से कोच बुक करने व अन्य चीजों के लिए भी अनुमतियां ले रखी थी, लेकिन फिर भी उन्हें (गौरव) गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसे में कपल ने उचित कार्रवाई करने के बारे में भी कहा था। 

gaurav taneja

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर को पत्नी आलिया संग समय बिताने में मिलती है खुशी, खुद एक्टर ने किया खुलासा)

वैसे, आपको जोमैटो के कटाक्ष पर गौरव का ये मजाकिया जवाब कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis