जन्नत ज़ुबैर से रुबीना दिलैक तक: 'खतरों के खिलाड़ी 12' में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले कंटेस्टेंट्स

इस लेख में हम आपको टीवी के फेमस रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' के सबसे के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट्स के बारें में बताने जा रहे हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

जन्नत ज़ुबैर से रुबीना दिलैक तक: 'खतरों के खिलाड़ी 12' में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले कंटेस्टेंट्स

स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi 12) एक बार फिर शानदार स्टंट और फेमस सेलेब्स के साथ एक नए सीजन के साथ हाजिर है। इस शो का 12वां सीजन शुरू हो चुका है, जिसमें टीवी जगत और सोशल मीडिया के कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। इस बार ये शो साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हो रहा है और हर बार की तरह डायरेक्टर रोहित शेट्टी ही इस शो को होस्ट कर रहे हैं।

rohit

दर्शक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स के बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 12' में सोशल मीडिया सेंसेशन जन्नत जुबैर और फैजल खान भी हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं शो के टॉप 6 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में, जिनको सबसे ज्यादा भुगतान किया जा रहा है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि, शो का एक एपिसोड हर हफ्ते टेलिकास्ट होगा, इसी अनुसार इन खिलाड़ियों को भुगतान भी किया जाता है।

kkh12

1- जन्नत जुबैर

'खतरों के खिलाड़ी' के इतिहास में जन्नत सबसे कम उम्र की अधिक भुगतान पाने वाली प्रतियोगी हैं। जन्नत एक एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार हैं। इस सीजन में उन्हें प्रति एपिसोड 18 लाख रुपए मिल रहे हैं, जो सबसे ज्यादा है।

jannat

2- फैजल शेख

टिकटॉक वीडियो बनाने से लेकर सफल म्यूजिक वीडियो में धूम मचाने और आखिरकार टीवी पर आने तक, फैजल ने काफी सफलता हासिल की है। वे 'खतरों के खिलाड़ी 12' के दूसरे सबसे अधिक भुगतान पाने वाले प्रतियोगी हैं। उन्हें लगभग 17 लाख रुपए प्रति एपिसोड मिलते हैं।

fiasal

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट 2.3 लाख रुपए का बैग लिए एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो)

3- रुबीना दिलैक

एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने यूं तो कई टीवी शोज में काम किया है, लेकिन उन्हें असली पहचान 'बिग बॉस 14' का खिताब जीतने के बाद मिली थी। इन दिनों एक्ट्रेस अपने दमदार अंदाज से 'खतरों के खिलाड़ी 12' में छा रही हैं। कहा जा रहा है कि, रुबीना प्रति एपिसोड के लिए 10-15 लाख रुपए चार्ज कर रही हैं।

rubina

4- शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी टेली वर्ल्ड का एक जाना-पहचाना नाम हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में उनकी भूमिका के लिए एक्ट्रेस को बेहद पसंद किया जाता है। यही कारण है कि, उनके फैंस उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 12' में देखकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्हें प्रति एपिसोड 15 लाख रुपए मिल रहे हैं।

shivangi

5- प्रतीक सहजपाल

प्रतीक सहजपाल दर्शकों को अपना जंगली और मनोरंजक पक्ष दिखा रहे हैं। 'लव स्कूल', 'ऐस ऑफ स्पेस' और 'बिग बॉस ओटीटी' के बाद यह अभिनेता का ये चौथा रियलिटी शो है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें प्रति सप्ताह करीब 10 लाख रुपए मिल रहे हैं।

pratik

6- सृति झा

'कुमकुम भाग्य' फेम सृति झा को दर्शक काफी पसंद करते हैं। शो में 'प्रज्ञा' की भूमिका के लिए उन्हें काफी प्यार और सराहना मिली है। अभिनेत्री पहले से ही अपने साहसिक पक्ष से प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर रही हैं। उन्हें प्रति सप्ताह लगभग 5 लाख रुपए मिल रहे हैं।

sriti

(ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण का आलीशान घर: 4 बीएचके के आशियाने को कपल ने दिया है मॉडर्न-रेट्रो लुक)

फिलहाल, आपको इनमें से कौन-सा खिलाड़ी ज्यादा पसंद है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis