By Shivakant Shukla Last Updated:
मशहूर फैशन इन्फ्लुएंसर कर्णिका बुद्धिराजा (Karnika Budhiraja) दूसरी बार शादी करने को तैयार हैं। वह इंस्टाग्राम पर एक फेमस चेहरा हैं। बता दें कि कर्णिका बुद्धिराजा की पहली शादी मोहित कथूरिया से हुई थी। दोनों एक डेटिंग वेबसाइट पर मिले थे, लेकिन चीजें खराब हो गईं और वे अलग हो गए हैं।
हालांकि, सबसे अच्छी बात यह है कि कर्णिका को फिर से प्यार मिल गया है और वह शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन 'आई डू' कहने से पहले उन्होंने अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने का फैसला किया। वह अपनी बैचलरेट पार्टी के लिए सिडनी में हैं। सामने आई पहली फोटो में कर्णिका फ्लाइट में सवार होती नजर आ रही हैं। उन्होंने जींस के साथ एक सफेद क्रॉप टी-शर्ट पहनी थी। पर्ल हेडबैंड पहने हुए वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
कर्णिका ने अपनी यात्रा के पहले दिन की एक तस्वीर भी साझा की। व्हाइट ड्रेस के साथ मैचिंग व्हाइट बूट्स में वह काफी स्टनिंग लग रही थीं। हल्का मेकअप, ब्राइडल हेयरबैंड और सफेद चश्मा उनके लुक को चार-चांद लगा रहा था। एक अन्य तस्वीर में कर्णिका सफेद ब्राइड प्रिंटेड नाइटसूट में नजर आ रही थीं। यहां देखें झलकियां...
कर्णिका 23 जून 2023 को ऑस्ट्रेलिया में अपने जीवन के प्यार जशन घुमन के साथ शादी करेंगी। फरवरी 2023 में उन्होंने अपने 'मिस्टर राइट' जशन के साथ पहली तस्वीर शेयर की थी। कपल साथ में काफी प्यारा लग रहा था। उन्होंने उन्हें अपना 'नंबर वन पर्सन' कहा था।
कर्णिका ने अपने पूर्व पति मोहित के साथ एक फैशन पत्रिका 'फिटलुक लॉन्च' की थी। हालांकि, जब चीजें खराब हो गईं, तो उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कर्णिका ने खुलासा किया था कि वह मोहित से शादी करने के लिए अपने माता-पिता की इच्छा के खिलाफ गई थीं, लेकिन वह अक्सर उन्हें पीटते थे और उनका शारीरिक शोषण करते थे। इसके बाद उन्होंने तलाक का फैसला किया।
फिलहाल, हम कर्णिका की शादी की तस्वीरें देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।