By Varsha Kharkhodia Last Updated:
बॉलीवुड के स्टार कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं और इसे व्यक्त करने का मौका कभी नहीं छोड़ते हैं। एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने 14 नवंबर 2018 को इटली में भव्य शादी रचाई थी।
पहले ये जान लीजिए कि, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी फिल्म मेकर संयज लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ के सेट पर शुरू हुई थी, जहां ये दोनों पहली बार मिले थे। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था और साल 2018 में इन्होंने शादी की थी। इटली के लेक कोमो में इनकी सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाज से शादी हुई थी।
(ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन पत्नी और बच्चों संग तंजानिया में बिता रहे क्वालिटी टाइम, सामने आई फैमिली फोटो)
4 जुलाई 2022 को हमें इंटरनेट पर एक वीडियो मिला, जिसमें दीपिका एक इवेंट में भाग लेती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस का एक फैन चिल्लाता है और कहता है, ''वी लव यू दीपिका।'' इस पर तुरंत एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया दी और मजाकिया अंदाज कहा, "मैं अब शादीशुदा हूं, ठीक से व्यवहार करो।" एक्ट्रेस का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में वह पर्पल कलर के सूट सलवार में नजर आ रही हैं।
I just can’t 😂😂😭😭❤️❤️#DeepikaPadukone pic.twitter.com/3EUuGULIop — elitestanning (@elitestanning) July 3, 2022
इससे पहले, 'ईटाइम्स' के साथ बातचीत में 'जयेशभाई जोरदार' फिल्म का प्रचार करते हुए रणवीर सिंह को अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की प्रशंसा करते हुए देखा गया था। दीपिका की उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए बिंदास पति ने कहा था, "वह एक शानदार कलाकार और फिल्म स्टार हैं। वह बेहद स्वतंत्र हैं और अपना खुद का शो चलाती हैं। वह अंतरराष्ट्रीय पत्रिका कवर पर रही हैं, वह 'लुई वुइटन' के लिए पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर हैं, भारतीय मनोरंजन जगत में ऐसी चीजें करना, किसी भी पुरुष या महिला के लिए अभूतपूर्व है। मैं वास्तव में भाग्यशाली और धन्य हूं कि, मैं उनका पति हूं।"
वर्कफ्रंट की बात करें, तो दीपिका आखिरी बार फिल्म 'गहराइयां' में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे और सिद्धांत कपूर मेन लीड में थे। उनके पास शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' भी है, जो जल्द ही रिलीज होने को तैयार है। इसके अलावा उनके पास और कई प्रोजेक्ट्स हैं।
(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने अपने यूरोप वेकेशन से मीशा-जैन की तस्वीरें कीं शेयर, पार्क में खेलते दिखे बच्चे)
फिलहाल, आपको दीपिका का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।