निरहुआ ने अपनी बेटी अदिति को विश किया बर्थडे, आम्रपाली दुबे ने भी दी बधाई

भोजपुरी सिंगर व एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' ने हाल ही में अपनी बेटी अदिति को बर्थडे विश किया है। तो आइए आपको दिखाते हैं निरहुआ के बेटी की फोटो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

निरहुआ ने अपनी बेटी अदिति को विश किया बर्थडे, आम्रपाली दुबे ने भी दी बधाई

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ 'निरहुआ' सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। यहां उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। बेहद कम लोग ही ये जानते हैं कि निरहुआ शादीशुदा और बाल बच्चेदार हैं। आज यानी 29 अप्रैल 2021 को वो अपनी बेटी अदिति का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने बेटी को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में। 

Nirahua

पहले ये जान लीजिए कि, दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक छोटे से गांव टंडवा के मूल निवासी हैं। दिनेश लाल यादव की शुरुआती शिक्षा-दीक्षा कोलकाता में ही हुई, जहां उनके पिता नौकरी करते थे। दिनेश ने भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत स्टेज और बिरहा से की थी। इसके बाद वह अपनी एल्बम लेकर आए। इसके बाद साल 2009 में उन्होंने भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

(ये भी पढ़ें: 'ससुराल सिमर का' फेम वैशाली ठक्कर की लव स्टोरी: एक्ट्रेस को ऐसे मिला प्यार, जानें ​कब करेंगी शादी)

Nirahua

निरहुआ के अफेयर

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ने कई भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया। इसके बाद उन्होंने साल 2015 में आम्रपाली दुबे के साथ पहली फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' की। ये फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी थी, जो दर्शकों को काफी पसंद आई। फिर क्या, दोनों ने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दीं और अब तक दोनों ने लगभग 20 फिल्में और कई एलबम में साथ काम किया है। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है, यहां तक कि लोग इनकी जोड़ी को लोग रियल लाइफ के पति-पत्नी के रूप में जानते हैं, हालांकि, ऐसा नही है।

Amrapali Dubey, Dinesh Lal Yadav

जानें निरहुआ की फैमिली के बारे में

दिनेश लाल यादव की शादी साल 2000 में ही हो गई थी। दिनेश की वाइफ का नाम मंशा देवी है। वो दिनेश के साथ ही मुंबई में रहती हैं। दिनेश लाल यादव को एक बेटी और दो बेटा है। बेटी का नाम अदिति और बेटे का नाम आदित्य यादव और अमित यादव है। वह अपने माता-पिता के साथ मुंबई में ही रहते हैं। निरहुआ की वाइफ लाइम लाइट से दूर रहती हैं, जिसकी वजह से उनके बारे में कोई नहीं जानता और आम्रपाली दुबे को ही निरहुआ की पत्नी मानते हैं। 

(ये भी पढ़ें: BF अली गोनी और उनकी फैमिली संग समय बिता रहीं जैस्मिन भसीन, कहा- 'हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला')

Nirahua Family

Nirahua Daughter

अब आइए आपको निरहुआ द्वारा अपनी बेटी के बर्थडे पर शेयर किया गया पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, 29 अप्रैल 2021 को दिनेश लाल यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी अदिति को गोद में लिए हुए एक फोटो शेयर की है। तस्वीर में निरहुआ जहां मुस्कुरा रहे हैं, वहीं उनकी बेटी बेहद मासूमियत के साथ फोटो क्लिक करवा रही हैं। इसे शेयर करते हुए दिनेश ने कैप्शन में लिखा है, ''हैप्पी बर्थडे बिटिया रानी @aditi.2904।'' एक्टर द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट पर फैंस कमेंट करके अदिति को बर्थडे विश कर रहे हैं। 

Nirahua With Daughter

आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की बेटी अदिति को विश किया बर्थडे

वहीं, आम्रपाली दुबे ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में अदिति के साथ निरहुआ भी नजर आ रहे हैं। शेयर की गई फोटो में सभी मुस्कुरा रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''हैप्पी बर्थडे राजकुमारी, मैं तुम्हें चांद से लौटने तक प्यार करती हूं अदिति।'' 

(ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना से अभी शादी नहीं करेंगे आसिम रियाज, एक्टर ने इंटरव्यू में बताई वजह)

Nirahua

​फिलहाल, निरहुआ की फैमिली भले ही लाइमलाइट से दूर रहती है, लेकिन वो अपने किसी भी फैमिली मेंबर को बर्थडे विश करना नही भूलते हैं। तो आपको एक्टर द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis