दिल्ली की इन्फ्लुएंसर ने सिर्फ 2,000 रुपए में बनाया Radhika Merchant का 'फ्लोरल दुपट्टा'

हाल ही में, दिल्ली बेस्ड एक इन्फ्लुएंसर ने राधिका मर्चेंट द्वारा 'हल्दी' में लिए गए 'फ्लोरल दुपट्टे' को महज 2 हजार रुपए के बजट में बनाया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

दिल्ली की इन्फ्लुएंसर ने सिर्फ 2,000 रुपए में बनाया Radhika Merchant का 'फ्लोरल दुपट्टा'

राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) निश्चित रूप से इस साल की सबसे खूबसूरत दुल्हन हैं। उन्होंने कई सालों की डेटिंग के बाद 12 जुलाई 2024 को अपने सपनों के राजकुमार अनंत अंबानी से शादी रचाई। इसके अलावा, अपने वेडिंग लुक से राधिका ने सभी दुल्हनों के लिए एक ट्रेंड सेट कर दिया है। उनका हल्दी लुक कुछ ऐसा था, जिसने हमें सरप्राइज कर दिया। उनके फ्लोरल ज्वेलरी से लेकर उनके फ्लोरल दुपट्टे तक, सब कुछ बेहतरीन था और इसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

दिल्ली की इन्फ्लुएंसर ने 2,000 रुपए के बजट में बनाया राधिका मर्चेंट का फ्लोरल दुपट्टा

हाल ही में, हमें दिल्ली के एक कंटेंट क्रिएटर का वीडियो मिला, जिसने राधिका मर्चेंट के हल्दी लुक को फिर से क्रिएट​ किया और वह भी कम बजट में। इन्फ्लुएंसर आरुषि पाहवा ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने राधिका का फ्लोरल दुपट्टा बनाया, जिसे अंबानी की छोटी बहू ने अपने हल्दी समारोह के दौरान पहना था।

radhika

आरुषि ने बताया कि कैसे वह कई दुकानों पर गईं और फ्लोरल मार्केट में राधिका द्वारा पहने गए दुपट्टे के समान दुपट्टा मांगा, लेकिन इसकी कीमत 15,000 रुपए थी, इसलिए उन्होंने इसे खुद बनाने का फैसला किया। आरुषि ने कई फूलों की डोरी बनाई और उन्हें दुपट्टा बनाने के लिए ज़िग-ज़ैग पैटर्न में बांधा।

radhika

आरुषि ने राधिका के दुपट्टे की तरह बॉर्डर में मैरीगोल्ड फूल जोड़कर इसे पूरी तरह से मैचिंग बना दिया। स्ट्रैपी चोली और सीक्विन एंड फ्लोरल ज्वेलरी से हाईलाइट किए गए ट्यूल लहंगे के साथ आरुषि ने अपने लुक को कंप्लीट किया। इन्फ्लुएंसर ने बताया कि दुपट्टा बनाने में उन्हें 10-12 घंटे लगे और इसकी लागत 2,000 रुपए आई।

radhika merchant haldi look

radhika merchant haldi look

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Anant-Radhika के शानदार वेडिंग गिफ्ट्स: प्राइवेट जेट से हेलीकॉप्टर तक, कपल को मिले बेहद महंगे तोहफे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

राधिका मर्चेंट के फ्लोरल हल्दी लुक ने जीत लिया था सभी का दिल

राधिका मर्चेंट ने अपने हल्दी फंक्शन के लिए अनामिका खन्ना के कलेक्शन से एक शानदार आउटफिट चुना था। इस दिन, उन्होंने येलो कलर का लहंगा और मैचिंग चोली पहनी थी। इसके अलावा यह उनका फ्लोरल दुपट्टा था, जिसने उनके पूरे लुक में एक नया मोड़ ला दिया था और यह निश्चित रूप से सुंदरता को समेटे हुए था।

radhika

उनका फ्लोरल जाल दुपट्टा 90 मैरीगोल्ड फूलों और हज़ारों ताजे तगर कलियों से बना था। राधिका ने अपनी हल्दी के लिए फ्लोरल ज्वेलरी भी पहने थे, जिसमें झुमके (जिनके लटकन भी फूलों से बने थे), एक डबल नेकलेस, हाथ फूल और फूलों के कलीरे शामिल थे। ज्वेलरी तगर कलियां, येलो बटन डेजी और थाई रुई फूल से बने थे। सॉफ्ट मेकअप, आधे बंधे हुए हेयरस्टाइल और बिंदी के साथ उन्होंने अपने लुक को फाइनल किया था।

radhika

Mukesh Ambani के घर 'एंटीलिया' के फैक्ट्स: जानें निर्माण से लेकर कर्मचारियों की सैलरी तक के बारे में

फिलहाल, हम इस बात से हैरान हैं कि दिल्ली की इन्फ्लुएंसर ने कैसे इतने कम बजट में राधिका मर्चेंट के हल्दी लुक को फिर से क्रिएट कर लिया। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis