कोरोना वायरस (Coronavirus)के चलते देश में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन लगा है। सुरक्षा के लिहाज से पूरा देश क्वारंटीन पर है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस दौरान सभी सितारे सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस तक हर एक्टिविटी को शेयर कर रहे हैं, साथ ही लोगों को घर से न निकलने की अपील भी कर रहे हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) लॉकडाउन के दौरान अपना समय खुशहाल पूर्वक घर में बिता रहे हैं।
हाल ही में रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियो क्लिप शेयर किया, जिसमें दिखाया गया था कि कैसे दीपिका टोपी पहनकर खाना पकाने के लिए उतर गईं- उन्होंने थाई व्यंजनों से कटा हुआ थाई सलाद, थाई ग्रीन करी, चावल और सब्जी टॉम यम सूप सहित कई लजीज व्यंजन तैयार किए। इतना ही नहीं इस दौरान रणवीर ने दीपिका की मदद भी की। दीपिका ने आइसक्रीम, नट्स और अपने पसंदीदा नुटेला के स्कूप के साथ केक भी तैयार किया। स्टोरी के दूसरे वीडियो में रणवीर सिंह दिखाई दे रहे हैं उनके ब्लैक टी-शर्ट के ऊपर लिखा है कि पति परमेश्वर के लिए अपने हाथों से खाना बनाने वाली क्यूटी मेरी प्यारी दीपू, आई लव यू बेब। सबसे अंत में अपने हाथों में आइसक्रीम की कटोरी के साथ, रणवीर दिखाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ऐसे 10 'खान' जिन्होंने हिंदू लड़कियों से की शादी, नहीं जानते होंगे आप)
दीपिका पिछले कुछ समय से लगातार घर के कामों की तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। कुछ समय पहले उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह रसोई में दिखाई दे रही थी। फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो कमेंट में कहा कि हम सब भी यही कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना से पहले इन 7 हिरोइनों से अफेयर में रह चुके हैं अक्षय कुमार, यहां जानें आखिर कौन थीं वो)
वहीं, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका फिल्म ‘छपाक’ के बाद अब रणवीर के साथ फिल्म ‘83’ में साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘83’ में रणवीर सिंह महान भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। वैसे ये फिल्म दीपिका और रणवीर की साथ में चौथी फिल्म है। कोरोना वायरस के चलते इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। इससे पहले दोनों साथ में फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी में नजर आ चुके हैं। (ये भी पढ़ें: रितिक रोशन के घर पर हैं उनकी Ex वाइफ सुजैन खान, बेटे के बर्थडे पर शेयर किया ये वीडियो)
ध्यान रहे कि देशभर में अब तक कोरोनावायरस के 2500 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसलिए हम भी आपसे यही अपील करते हैं कि अपने घर में ही रहें, सुरक्षित रहें। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।