Dalljiet Kaur ने पति Nikhil के खिलाफ दर्ज कराई FIR, कहा- 'जो कुछ भी हो रहा था, उससे मैं हिल गई थी..'

दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखकर अपने पति निखिल पटेल के साथ चल रहे विवाद के बीच FIR दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया में उनका सपोर्ट करने के लिए मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Dalljiet Kaur ने पति Nikhil के खिलाफ दर्ज कराई FIR, कहा- 'जो कुछ भी हो रहा था, उससे मैं हिल गई थी..'

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) अपने अलग हुए पति निखिल पटेल के साथ परेशान शादीशुदा ज़िंदगी को लेकर सुर्खियों में है। निखिल पर धोखा देने और अपनी शादी को वैध न मानने का आरोप लगाने के बाद दलजीत ने अब मुंबई पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। हाल ही में, अभिनेत्री ने इस कठिन दौर में मुंबई पुलिस द्वारा दिए गए सहयोग, दयालुता और सांत्वना के लिए एक लंबा नोट लिखा है। 

दलजीत कौर ने FIR दर्ज करने के लिए मुंबई पुलिस को दिया धन्यवाद

दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। इस पोस्ट के कैप्शन में दलजीत ने एफआईआर दर्ज करने के लिए मुंबई पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया और लिखा, "मैं एफआईआर दर्ज करने के अपने अनुभव को लिखने से खुद को रोक नहीं पाई। संयुक्त पुलिस आयुक्त अनिल परस्का का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने बहुत बढ़िया काम किया।"

dalljiet

उन्होंने आगे कहा कि अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन बेहद कुशल व दयालु था और उनकी त्वरित प्रतिक्रिया के कारण उन्हें सुनने और सुरक्षित महसूस करने का विश्वास मिला। दलजीत ने पुलिस उपायुक्त और अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक को उनकी पूरी स्थिति को विस्तार से और धैर्य के साथ सुनने के लिए धन्यवाद दिया।

अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें शांत करने के लिए पानी मिलने पर सरप्राइज हुआ और पुलिस ने उनके पिता को भी सहज महसूस कराया। दलजीत ने कहा, "जो कुछ भी हो रहा था, उससे मैं हिल गई थी। जांच अधिकारी सचिन शेलके सर ने पूरी एफआईआर को बहुत धैर्य और सहानुभूति के साथ आगे बढ़ाया। एक महिला कांस्टेबल थी, जो पूरी फाइलिंग के दौरान कमरे में मौजूद रही। मुझे अब विश्वास हो गया है कि जब आप कानून के सही पक्ष और सच्चाई के पक्ष में होते हैं, तो भारतीय पुलिस आपको सशक्त बनाती है। अब मुझे पता है कि हमारे देश में महिलाएं सुरक्षित हैं।"

dalljiet

जानें कौन हैं Nikhil Patel की रूमर्ड GF Safeena Nazar, जिनके लिए उन्होंने छोड़ा Dalljiet का साथ?

निखिल पटेल संग दलजीत कौर की लाइफ 

गौरतलब है कि हाल ही में दलजीत के अलग हुए पति निखिल पटेल को उनकी कथित गर्लफ्रेंड सफीना नज़र के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। बता दें कि दलजीत कौर और निखिल पटेल ने फरवरी 2023 में अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा करने से पहले एक साल तक डेट किया था। उन्होंने 3 जनवरी 2023 को नेपाल में सगाई करने के बाद मार्च 2023 में शादी की थी। यूके बेस्ड बिजनेसमैन निखिल वर्तमान में केन्या के नैरोबी में रहते हैं और उनकी पिछली शादी से दो बेटियां 13 वर्षीय आरियाना और 8 वर्षीय अनिका हैं।

dalljiet

अपनी शादी के बाद दलजीत और उनके बेटे जेडन केन्या में निखिल के साथ रहने चले गए थे। हालांकि, मैरिड लाइफ में मतभेदों के कारण दलजीत बाद में मुंबई चली गईं और वह वर्तमान में यहीं रहती हैं। 

फिलहाल, दलजीत कौर के एफआईआर दर्ज कराने पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis